मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
Others

अभिनय के साथ ब्रांड वैल्यू में भी चमकीं कियारा आडवाणी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2025 के अनुसार, वह भारत की टॉप-5 सबसे मूल्यवान महिला सेलिब्रिटी ब्रांड्स में शामिल हो गई हैं।रिपोर्ट के अनुसार , 5.19 करोड़ अमेरिकी…

साझा करें WhatsAppFacebookX
अभिनय के साथ ब्रांड वैल्यू में भी चमकीं कियारा आडवाणी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2025 के अनुसार, वह भारत की टॉप-5 सबसे मूल्यवान महिला सेलिब्रिटी ब्रांड्स में शामिल हो गई हैं।रिपोर्ट के अनुसार , 5.19 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ कियारा ने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान और रश्मिका मंदाना जैसी अभिनेत्रियों के साथ इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाई है।

कियारा की यह उपलब्धि बॉक्स ऑफिस पर उनकी लगातार सफलता के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती लोकप्रियता को भी दर्शाती है। वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, मेकअप, ज्वेलरी, घड़ियां, फ्रेगरेंस, स्मार्टफोन, हैंडबैग, हेयरकेयर, खाद्य एवं पेय पदार्थ, एफएमसीजी, ई-कॉमर्स और पर्सनल केयर जैसे अनेक क्षेत्रों के प्रमुख ब्रांड्स का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

अपने अभिनय, विश्वसनीय छवि और सोच-समझकर चुने गए ब्रांड एंडोर्समेंट्स के जरिए कियारा ने एक मजबूत और प्रेरणादायक ब्रांड पहचान बनाई है। उनकी देशभर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें विज्ञापनदाताओं की पहली पसंद बना दिया है।

कियारा आडवाणी अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज की तैयारी में जुटी हैं। इस फिल्म में वह ‘नादिया’ का किरदार निभा रही हैं। फिल्म इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है और इसका ट्रेलर दो दिन बाद जारी किया जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।