स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सलमान के एशियाई खेलों में कांस्य जीतने से अमेठी में जश्नछात्रों ने कल्पनाओं को पेंटिंग्स के माध्यम से उकेराविभिन्न कम्पनियों में 400 युवाओं का चयनगत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीम शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में बनाई जगहस्वच्छता एवं नशामुक्ति पखवाड़े का शुभारंभअविवाहित युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दीएशियाई खेल बैडमिंटन: लक्ष्य सेन, पीवी सिंधू के लिए कठिन ड्रॉ, सात्विक-चिराग की नजरें स्वर्ण पदक परसुभाष हत्याकांड का दूसरा आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्ताररूस में फंसे मुजफ्फरनगर के यश को मिले कानूनी मददएशियाई खेलों: निशानेबाजी में भारत का निराशाजनक सफर जारी, एयर पिस्टल टीम भी पदक से वंचितसलमान के एशियाई खेलों में कांस्य जीतने से अमेठी में जश्नछात्रों ने कल्पनाओं को पेंटिंग्स के माध्यम से उकेराविभिन्न कम्पनियों में 400 युवाओं का चयनगत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीम शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में बनाई जगहस्वच्छता एवं नशामुक्ति पखवाड़े का शुभारंभअविवाहित युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दीएशियाई खेल बैडमिंटन: लक्ष्य सेन, पीवी सिंधू के लिए कठिन ड्रॉ, सात्विक-चिराग की नजरें स्वर्ण पदक परसुभाष हत्याकांड का दूसरा आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्ताररूस में फंसे मुजफ्फरनगर के यश को मिले कानूनी मददएशियाई खेलों: निशानेबाजी में भारत का निराशाजनक सफर जारी, एयर पिस्टल टीम भी पदक से वंचित

केंद्रीय विद्यालय की दिशा में बढ़ा बड़ा कदम, भटवाड़ी में डिस्मेंटल कार्य शुरू

केंद्रीय विद्यालय की दिशा में बढ़ा बड़ा कदम, भटवाड़ी में डिस्मेंटल कार्य शुरू

  • विधायक सुरेश चौहान के आश्वासन के बाद प्रशासन ने शुरू कराई कार्रवाई
  • 17 दिन की जनआवाज रंग लाई, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय की उम्मीद हुई मजबूत

पायनियर समाचार सेवा। भटवाड़ी/उत्तरकाशी। भटवाड़ी क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर लंबे समय से चल रही मांग के बीच महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। भटवाड़ी विकास संघर्ष समिति द्वारा उठाई गई मांगों के क्रम में जिला प्रशासन ने अस्थायी भवन निर्माण की दिशा में आवश्यक डिस्मेंटल कार्य शुरू कर दिया है। आंदोलनकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने इसे केंद्रीय विद्यालय स्थापना की दिशा में पहला ठोस कदम बताते हुए गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर भटवाड़ी विकास संघर्ष समिति के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने रामलीला मैदान भटवाड़ी में 17 दिनों तक लगातार शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया था। आंदोलन के दौरान क्षेत्रवासियों ने सरकार और प्रशासन से केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया को गति देने तथा अन्य लंबित मांगों पर कार्रवाई की मांग उठाई थी। धरना-प्रदर्शन के 17वें दिन गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा तथा उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी धरना स्थल पहुंचे थे। इस दौरान विधायक ने आंदोलनकारियों को उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया था, जिसके बाद संघर्ष समिति और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था।

आंदोलन के दौरान प्रमुख मांगों में केंद्रीय विद्यालय के लिए अस्थायी भवन उपलब्ध कराने हेतु डिस्मेंटल कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई थी। प्रशासन द्वारा अब इसके लिए धनराशि स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ किए जाने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि यह कदम केंद्रीय विद्यालय स्थापना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा। गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने कहा कि भटवाड़ी क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की मांग कई वर्षों से की जा रही है और इस विषय को उन्होंने विभिन्न स्तरों पर लगातार उठाया है। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति द्वारा रखी गई तीन सूत्रीय मांगों में डिस्मेंटल कार्य प्रमुख था, जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विधायक ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के सुधारीकरण को लेकर भी सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को निर्देश दिए गए थे, जिसके तहत कई स्थानों पर तत्काल सुधार कार्य कराया गया है, जबकि शेष कार्य बारिश के बाद किए जाएंगे। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने कहा कि डिस्मेंटल कार्य शुरू होने से केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर उम्मीदें मजबूत हुई हैं। उनका मानना है कि केंद्रीय विद्यालय खुलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी, साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और विकास की संभावनाएं भी बढ़ेंगी, और पलायन भी रुकेगा। लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयासों से केंद्रीय विद्यालय स्थापना की शेष प्रक्रियाएं भी शीघ्र पूरी होंगी और भटवाड़ी क्षेत्र को लंबे समय से प्रतीक्षित यह महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान मिल सकेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें