स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

अभिषेक-करण के अर्धशतक से काशी रुद्रास ने कानपुर सुपर स्टार्स को आठ विकेट से हराया

अभिषेक-करण के अर्धशतक से काशी रुद्रास ने कानपुर सुपर स्टार्स को आठ विकेट से हराया
  • काशी रुद्रास की जीत में अभिषेक गोस्वामी और करण शर्मा की 135 रन की साझेदारी निर्णायक रही,कानपुर के कप्तान समीर रिज़वी की नाबाद 71 रन की पारी गई बेकार
  • मैन ऑफ द मैच रहे अभिषेक गोस्वामी ने 52 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 76 रन की पारी खेली।

 

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता । सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी (नाबाद 76) और कप्तान करण शर्मा (67) के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 135 रन की शानदार साझेदारी के दम पर काशी रुद्रास ने रविवार को यूपी टी20 लीग के सीजन-4 के चौथे मुकाबले में कानपुर सुपर स्टार्स को आठ विकेट से हरा दिया।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर सुपर स्टार्स की टीम ने स्टार बल्लेबाज समीर रिजवी (नाबाद 71) के आक्रामक अर्धशतक और सत्यम सांगू (26) के साथ उनकी 58 रन की साझेदारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाए। प्रियांशु पांडे ने 26 और आदर्श सिंह ने 22 रन का योगदान दिया।

काशी रुद्रास की ओर से वैभव चौधरी, अटल बिहार राय, विजय यादव और कार्तिक यादव ने एक-एक विकेट लिया।164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी काशी रुद्रास की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में उवैस अहमद दो रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक गोस्वामी और कप्तान करण शर्मा ने मोर्चा संभालते हुए मैदान के चारों ओर आकर्षक चौके-छक्के लगाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

करण शर्मा ने 44 गेंदों पर छह छक्कों और एक चौके की मदद से 67 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, मैन ऑफ द मैच बने अभिषेक गोस्वामी ने 52 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए। अंत में उपेंद्र यादव ने महज सात गेंदों पर नाबाद 18 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। इसके साथ ही काशी रुद्रास ने 18.1 ओवर में दो विकेट पर 167 रन बनाकर आठ विकेट से आसान जीत दर्ज की। कानपुर सुपर स्टार्स की ओर से विनीत पंवार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3.1 ओवर में 21 रन देकर काशी रुद्रास के दोनों विकेट हासिल किए।

सुहास एलवाई ने घंटा बजाकर कराई मैच की शुरुआत

मैच की की शुरुआत सुहास एलवाई (आईएएस), सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने टॉस कराकर और पारंपरिक अंदाज में घंटा बजाकर की। इस अवसर पर यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर और गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह भी मौजूद रहे।सुहास एलवाई ने कहा कि यूपी टी-20 लीग प्रदेश में क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देते हैं। उन्होंने दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

डॉ. संजय कपूर ने कहा कि यूपी टी-20 लीग लगातार प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का मंच देने का काम कर रही है। लीग का उद्देश्य रोमांचक क्रिकेट के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

अभिषेक बोले- एक समय में एक गेंद पर ध्यान देता हूं

मैन ऑफ द मैच चुने गए अभिषेक गोस्वामी ने अपनी मैच जिताऊ पारी और करन शर्मा के साथ साझेदारी को लेकर कहा कि मैं हमेशा एक समय में एक गेंद पर ध्यान देता हूं। मैं कोई तय योजना बनाकर नहीं उतरता, खेल जैसे आगे बढ़ता है, उसी के हिसाब से बल्लेबाजी करता हूं। मेरा पूरा ध्यान गेंद पर रहता है। करन और मैं बचपन से साथ खेल रहे हैं, इसलिए हमारे बीच तालमेल बहुत अच्छा है और हम एक-दूसरे की बल्लेबाजी को अच्छी तरह समझते हैं।उन्होंने कहा कि शुरुआत में बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन उन्होंने ध्यान से समझा कि कौन सी गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही है और कौन सी नहीं। एक बार क्रीज पर जमने के बाद इस पिच पर रन बनाना आसान हो गया।

इसे भी पढ़ें : समीर रिजवी की नाबाद 71 रन की पारी से कानपुर ने काशी को दिया 164 रन का लक्ष्य

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें