स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश के कराटे खिलाड़ियों ने 42 स्वर्ण के साथ जीती ओवरऑल ट्रॉफी

उत्तर प्रदेश के कराटे खिलाड़ियों ने 42 स्वर्ण के साथ जीती ओवरऑल ट्रॉफी
  • तृतीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2026 में झारखंड की टीम 15 स्वर्ण, 12 रजत व 8 कांस्य सहित कुल 42 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि गोवा की टीम 9 स्वर्ण, 8 रजत व 6 कांस्य सहित कुल 23 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

लखनऊ। मेजबान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने तृतीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 42 स्वर्ण पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।चैंपियनशिप का आयोजन वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, इंडिया के तत्वावधान में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में किया गया।

चैंपियनशिप में मेजबान उत्तर प्रदेश ने 42 स्वर्ण, 18 रजत व 27 कांस्य सहित कुल 87 पदकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं झारखंड की टीम 15 स्वर्ण, 12 रजत व 8 कांस्य सहित कुल 42 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि गोवा की टीम 9 स्वर्ण, 8 रजत व 6 कांस्य सहित कुल 23 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

चैंपियनशिप के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान करने के साथ पदक विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रितु शाही और डा अखिलेश सिंह (सदस्य टीम राजेश्वर सिंह) मौजूद रहे।

समापन समारोह की अध्यक्षता जसपाल सिंह (अध्यक्ष वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन इंडिया) ने किया। अंत में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश के सचिव संतोष कुमार ने आभार जताया।समारोह में एशियाई कराटे फेडरेशन के जज वाराणसी से दिलीप सैनी, झारखंड से विनीत यादव, पश्चिम बंगाल से प्रलोय चतुर्वेदी, गुजरात से ऋत्विक बोरा, उत्तर प्रदेश से कृष्णा अवतार, अशोक कुमार पाल, आकाश सोनकर भी मौजूद रहे।

चैंपियनशिप के अंतिम दिन भी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने कई वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।पुरुष सीनियर कुमिते (50 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश के सूरज कुमार ने स्वर्ण जीता। सब जूनियर बालक कुमिते (11 वर्ष, 40 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश के पार्थ मल्होत्रा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

सब जूनियर बालिका कुमिते (8 वर्ष, 30 किग्रा से कम) में रुपसी सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर बालक 10 वर्ष काता में उत्तर प्रदेश के रियांश सक्सेना ने स्वर्ण पदक जीता।सब जूनियर बालक कुमिते (10 वर्ष, 40 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश के अविराज चौधरी, सब जूनियर बालक कुमिते (6 वर्ष, 20 किग्रा से कम) मे कृष्णा सलूजा, सब जूनियर 11 वर्ष बालिका काता में नव्या नंदिका, सब जूनियर 9 वर्ष बालिका काता में ऐशानी सिंह व सब जूनियर बालक कुमिते (9 वर्ष, 30 किग्रा से कम) में अद्रुत सिंह ने रजत पदक जीते।सब जूनियर बालिका कुमिते (11 वर्ष, 45 किग्रा से कम) में अन्वेषा श्रीवास्तव ने कांस्य पदक जीता।

कैडेट बालक कुमिते (-63 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश के अल्तमश खान ने स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश के आर्यन सिंह ने रजत जबकि उत्तर प्रदेश के कनिष्क प्रियदर्शी व पंजाब के आदित्य ने कांस्य पदक जीता।इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लिए जयभारत, प्रणव, किशन वर्मा, ईशान शुक्ला, अफियान खान, सुजीत कुमार, अविराज शर्मा, करिश्मा यादव, वृंदा यादव, लक्ष्मी यादव व अलीशा सिंह ने स्वर्ण पदक जीते।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें