स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद कैराना में रहा अलर्ट, सकुशल अदा की गई जुमे की नमाज

सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद कैराना में रहा अलर्ट, सकुशल अदा की गई जुमे की नमाज
कैराना। सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद शुक्रवार को कैराना में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जुमे की नमाज को लेकर जामा मस्जिद के बाहर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी। कड़ी सुरक्षा के बीच जामा मस्जिद में सकुशल जुमे की नमाज अदा की गई।
शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सुबह से ही पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। जामा मस्जिद के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, जबकि आसपास के संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस बल मौजूद रहा। नमाज के समय मस्जिद की ओर आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस की नजर रही। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के मद्देनजर किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कैराना में विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी रही। जामा मस्जिद में निर्धारित समय पर जुमे की नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान मस्जिद के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षित आवाजाही तक मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र में पूरी तरह शांति बनी रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस की निगरानी लगातार जारी रहेगी।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें