स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
अपनी रसोई रेस्टोरेंट पर 25 हजार व इनफिनिटी ग्लैम का 10 हजार रुपये का चालानटिहरी झील बनेगी ह्यवन स्टेट, वन ग्लोबल डेस्टिनेशननीलम चौक के सरकारी कार्यालयों के बीच महीनों से पड़ा कूड़े का ढेरवाहन चोरों पर एवीटीएस सिकरोना का बड़ा प्रहार, तीन गिरोहों का पर्दाफाशजनगणना-2027 : नैनीताल में तैनात होंगे करीब 4 हजार प्रगणक, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रियाकेंद्रीय विद्यालय की दिशा में बढ़ा बड़ा कदम, भटवाड़ी में डिस्मेंटल कार्य शुरू27 सितंबर को फरीदाबाद में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, सुबह 3 से 11 बजे तक कई मार्ग बंदवंदे मातरम के साथ शुरू हुआ सेवा संकल्प शिविर, चिन्यालीसौड़ में उमड़ी भीड़डेंगू के मरीज बढ़े, जिला सिविल अस्पताल में व्यवस्थाएं बीमारअल्मोड़ा जिलापंचायत की बैठक हंगामेदार, बैठक स्थगितअपनी रसोई रेस्टोरेंट पर 25 हजार व इनफिनिटी ग्लैम का 10 हजार रुपये का चालानटिहरी झील बनेगी ह्यवन स्टेट, वन ग्लोबल डेस्टिनेशननीलम चौक के सरकारी कार्यालयों के बीच महीनों से पड़ा कूड़े का ढेरवाहन चोरों पर एवीटीएस सिकरोना का बड़ा प्रहार, तीन गिरोहों का पर्दाफाशजनगणना-2027 : नैनीताल में तैनात होंगे करीब 4 हजार प्रगणक, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रियाकेंद्रीय विद्यालय की दिशा में बढ़ा बड़ा कदम, भटवाड़ी में डिस्मेंटल कार्य शुरू27 सितंबर को फरीदाबाद में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, सुबह 3 से 11 बजे तक कई मार्ग बंदवंदे मातरम के साथ शुरू हुआ सेवा संकल्प शिविर, चिन्यालीसौड़ में उमड़ी भीड़डेंगू के मरीज बढ़े, जिला सिविल अस्पताल में व्यवस्थाएं बीमारअल्मोड़ा जिलापंचायत की बैठक हंगामेदार, बैठक स्थगित

झारखंड मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

झारखंड मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा समेत चार लोगों की बृहस्पतिवार तड़के तब मौत हो गई, जब उनकी कार जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव रोड पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है... अन्य मृतकों की पहचान सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल के रूप में हुई है।
पुलिस उपाधीक्षक मनोज ठाकुर ने कहा कि कार में सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पता चला कि चार लेन वाले राजमार्ग पर डिवाइडर के पास दार्इं ओर ट्रक खड़ा था और उसके पीछे पेड़ की एक छोटी शाखा रखी हुई थी। इससे संकेत मिलता है कि ट्रक खराब होने के बाद वहीं रुक गया था और उसे हटाया नहीं जा सका। हालांकि, सड़क पर कोई रिफ्लेक्टर संकेतक नहीं दिखे। ट्रक के पीछे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में दिखाई दी। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया।

गंगवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी के असामयिक निधन की खबर बेहद हृदय विदारक और आत्मा को झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि एक मां के लिए अपनी संतान को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। सोरेन ने कहा कि जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में साथी मंत्री और बहन दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी तथा अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदय विदारक खबर से मेरा हृदय अत्यंत व्यथित है।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अपनी संतान को खोने का दर्द किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। इस बेहद कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी और शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए कोई शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मरांग बुरू दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें। भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि तृषा सिंह का असामयिक निधन बेहद दुखद है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें