स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

जनगणना-2027 : नैनीताल में तैनात होंगे करीब 4 हजार प्रगणक, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

जनगणना-2027 : नैनीताल में तैनात होंगे करीब 4 हजार प्रगणक, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की जनसंख्या गणना को सफल बनाने के लिए गुरुवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। इसमें जनगणना विभाग के सहायक निदेशक अरविंद सिंह और अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को जनगणना की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। सहायक निदेशक अरविंद सिंह ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य अप्रैल में पूरा हो चुका है। द्वितीय चरण में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना कराई जाएगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना की जाएगी। इसके बाद छूटे हुए पात्र लोगों की गणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि नैनीताल जिले में जनसंख्या गणना के लिए करीब चार हजार प्रगणकों की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित आवश्यक जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत करीब 40 प्रश्नों के माध्यम से जुटाई जाएगी। अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने कहा कि जनगणना में तकनीकी प्रक्रिया का विशेष महत्व है। कार्मिकों को पोर्टल के माध्यम से डेटा संकलन और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। कार्यशाला में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेंद्र कुमार तिवारी, अपर संख्याधिकारी कमल मेहरा, तहसीलदार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें