मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

22वें अविनाश चतुर्वेदी फुटबॉल टूर्नामेंट : जागरण पब्लिक स्कूल और माउंट फोर्ट का विजयी आगाज

लखनऊ। जागरण पब्लिक स्कूल और माउंट फोर्ट स्कूल ने शानदार जीत के साथ 22वें अविनाश चतुर्वेदी फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज किया। उद्घाटन मुकाबले में जागरण पब्लिक स्कूल ने बाल विद्या भारती को 2-0 से हराया, जबकि दूसरे मैच में…

साझा करें WhatsAppFacebookX
22वें अविनाश चतुर्वेदी फुटबॉल टूर्नामेंट : जागरण पब्लिक स्कूल और माउंट फोर्ट का विजयी आगाज

लखनऊ। जागरण पब्लिक स्कूल और माउंट फोर्ट स्कूल ने शानदार जीत के साथ 22वें अविनाश चतुर्वेदी फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज किया। उद्घाटन मुकाबले में जागरण पब्लिक स्कूल ने बाल विद्या भारती को 2-0 से हराया, जबकि दूसरे मैच में माउंट फोर्ट ने सेंट मैरी स्कूल को 5-0 से रौंदते हुए दमदार जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का उद्घाटन पार्षद चौक अनुराग मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

पहले मुकाबले में जागरण पब्लिक स्कूल की ओर से तरक्ष वर्मा ने 15वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि अरिंदम ने 40वें मिनट में दूसरा गोल दागकर टीम की जीत पक्की की।

दूसरे मुकाबले में माउंट फोर्ट की ओर से सय्यद अजहर (7वां मिनट), अगस्त्य सिंह (10वां), वरदान (20वां), दिव्यांश (45वां) और हसन ज़मान (50वां) ने गोल कर सेंट मैरी को 5-0 से शिकस्त दी।