IPL 2026 का फाइनल शुरू, आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने रविवार को यहां इंडियंन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल में टॉस जीतकर गुजरात टाइटन्स को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। आरसीबी ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं गुजरात टाइटन्स ने अरशद खान को साई किशोर की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया।




