स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

अमेठी में शिक्षा विभाग के कथित 4.5 करोड़ घोटाले की जांच तेज, सीबीआई की 5 टीमें सक्रिय,

अमेठी में शिक्षा विभाग के कथित 4.5 करोड़ घोटाले की जांच तेज, सीबीआई की 5 टीमें सक्रिय,

अमेठी। शिक्षा विभाग से जुड़े कथित 4.5 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय के निर्देश पर चल रही जांच के तहत सीबीआई की पांच टीमें अमेठी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर दस्तावेजों की जांच, बैंक खातों का सत्यापन और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, सीबीआई अधिकारी संदीप चौधरी के नेतृत्व में जांच टीम ने जामो थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे यदुराम पाण्डेय, ग्राम सभा वर्रा, पोस्ट हरदो निवासी शिवम पाण्डेय पुत्र जमुना प्रसाद पाण्डेय से पूछताछ की है। शिवम पाण्डेय बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत रहा है।

बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी लगभग 75 लाख रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के संबंध में जानकारी जुटा रही है। सीबीआई टीम बैंक खातों, भुगतान संबंधी अभिलेखों तथा अन्य वित्तीय दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रही है, ताकि कथित घोटाले में धन के प्रवाह और उससे जुड़े व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाया जा सके।

जांच के दौरान टीम गांव-गांव जाकर लाभार्थियों, खाताधारकों और अन्य संबंधित लोगों से भी जानकारी एकत्र कर रही है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि नौकरी मिलने के बाद शिवम पाण्डेय द्वारा भूमि खरीदकर नया मकान बनवाया गया था। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही सीबीआई ने इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी की है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी कथित घोटाले से जुड़े वित्तीय लेनदेन की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। जिले में सीबीआई की सक्रियता से शिक्षा विभाग और संबंधित लोगों में हलचल का माहौल है।

फिलहाल सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच जारी है और आने वाले दिनों में मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।किसी व्यक्ति से पूछताछ या हिरासत में लिया जाना उसके दोषी होने का प्रमाण नहीं है। मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें