स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

एसएसबी चतुर्थ वाहिनी मुख्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

एसएसबी चतुर्थ वाहिनी मुख्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मोहनलालगंज स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) चतुर्थ वाहिनी मुख्यालय में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कमांडेंट अरविंद कुमार एवं उप कमांडेंट ललित कुमार ने निरीक्षक प्रशासन शिवेंद्र दीक्षित की मौजूदगी में अधिकारियों, जवानों तथा उनके परिजनों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी देते हुए नियमित योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट अरविंद कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने सभी कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और अनुशासित जीवन का आधार है। कार्यक्रम के अंत में जवानों एवं अधिकारियों ने ‘योग संगम पोर्टल’ पर पंजीकरण कर योग समर्पण प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें