स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुदिल्ली एयरपोर्ट पर 6.5 Kg सोना जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार; 9 करोड़ का गोल्ड दुबई से कैसे ला रहे थे?जनगणना-2027 की तैयारियां समय से कराएं पूर्ण: एसपी गोयलदिल्ली के शहरी निकायों के लिए 1850 करोड़ की दूसरी किस्त जारी, जानें कहां खर्च होगी रकम?जर्जर सड़क बनी हादसों का सबब, गहरे गड्ढों से दहशतमुख्मयंत्री रेखा गुप्ता ने सरकारी योजनाओं का संदेश देने वाली ‘रैप्ड मेट्रो ट्रेन’ को दिखाई हरी झड़ीजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुदिल्ली एयरपोर्ट पर 6.5 Kg सोना जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार; 9 करोड़ का गोल्ड दुबई से कैसे ला रहे थे?जनगणना-2027 की तैयारियां समय से कराएं पूर्ण: एसपी गोयलदिल्ली के शहरी निकायों के लिए 1850 करोड़ की दूसरी किस्त जारी, जानें कहां खर्च होगी रकम?जर्जर सड़क बनी हादसों का सबब, गहरे गड्ढों से दहशतमुख्मयंत्री रेखा गुप्ता ने सरकारी योजनाओं का संदेश देने वाली ‘रैप्ड मेट्रो ट्रेन’ को दिखाई हरी झड़ी

परिवहन आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में “सेफ फ्यूचर अभियान” के तहत स्कूली वाहनों की जांच

परिवहन आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में “सेफ फ्यूचर अभियान” के तहत स्कूली वाहनों की जांच

14 वाहनों का चालान, 1 वाहन सीज; 15 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान, विद्यालय प्रबंधक सभी अभिलेख अद्यतन रखें

रविकांत दुबे,कानपुर देहात।

परिवहन आयुक्त एवं जिलाधिकारी कपिल सिंह कानपुर देहात के निर्देशन में जनपद में संचालित “सेफ फ्यूचर अभियान” के अंतर्गत स्कूली वाहनों की सघन जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई निरंतर की जा रही है। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षित एवं मानक अनुरूप परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

अभियान के तहत अब तक नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 स्कूली वाहनों का चालान किया गया है तथा 1 वाहन के विरुद्ध सीज (बंद) की कार्रवाई की गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, कानपुर देहात ने बताया कि यह विशेष अभियान 15 जुलाई, 2026 तक लगातार संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों के परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, कर अदायगी, चालक के वैध ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की जा रही है।

उन्होंने जनपद के समस्त विद्यालय प्रबंधकों से अपील की है कि वे अपने विद्यालयों में संचालित सभी स्कूली वाहनों के आवश्यक प्रपत्र एवं अभिलेख समय से पूर्ण एवं अद्यतन कराकर ही उनका संचालन सुनिश्चित करें। निर्धारित मानकों का पालन न करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान के दौरान नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें