स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गुरुग्राम की दुनिया के प्रमुख ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में पहचान: राव नरबीर सिंहसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितगुरुग्राम की दुनिया के प्रमुख ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में पहचान: राव नरबीर सिंहसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

उदय शंकर की विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने की पहल, सात दिवसीय रंगमंच एवं फिल्म निर्माण कार्यशाला शुरू

उदय शंकर की विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने की पहल, सात दिवसीय रंगमंच एवं फिल्म निर्माण कार्यशाला शुरू

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। पं. गोविंद बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा, संस्कृति विभाग, उत्तराखंड द्वारा गुरु उदय शंकर की स्मृति एवं उनकी कलात्मक विरासत को समर्पित सात दिवसीय रंगमंच एवं फिल्म निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ आज उदय शंकर नाट्य अकादमी, अल्मोड़ा में हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं को रंगमंच और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के साथ उदय शंकर की ऐतिहासिक अकादमी को एक जीवंत सांस्कृतिक एवं कलात्मक केंद्र के रूप में सक्रिय करने की दिशा में पहल करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर पं. गोविंद बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय की निदेशक श्रीमती जयन्ती खाती, वरिष्ठ अभिनेता एवं दून विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर श्री कैलाश कांडवाल, एनएसडी के पूर्व छात्र श्री शुभम शर्मा, अभिनेता-निर्देशक श्री अभिषेक डोभाल, कार्यशाला में 40 प्रतिभागी शामिल हैं, जिन्हें सात दिनों तक रंगमंच तकनीक, अभिनय, दृश्य-रचना, चरित्र निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, कैमरा, फिल्म निर्माण और डॉक्यूमेंट्री निर्माण की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में प्रशिक्षक के तौर पर श्री कैलाश कांडवाल, श्री शुभम शर्मा एवं श्री अभिषेक डोभाल हैं।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गुरु उदय शंकर की कलात्मक दृष्टि को नई पीढ़ी से जोड़ना और पहाड़ी क्षेत्र के युवाओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा विकसित करने के लिए प्रशिक्षण एवं मंच उपलब्ध कराना है। साथ ही, उदय शंकर द्वारा 1938 में स्थापित इस ऐतिहासिक अकादमी को केवल एक विरासत स्थल के रूप में नहीं, बल्कि निरंतर कला-शिक्षण और सांस्कृतिक गतिविधियों के सक्रिय केंद्र के रूप में विकसित करने की परिकल्पना के साथ अल्मोड़ा में भव्य सांस्कृतिक समारोह के साथ होगा। इसमें प्रतिभागी सात दिनों में सीखी गई विधाओं और तैयार प्रस्तुतियों का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ भातखंडे संगीत महाविद्यालय, अल्मोड़ा की शास्त्रीय प्रस्तुतियां करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गुरु उदय शंकर की पुत्रवधू एवं प्रसिद्ध कलाकार श्रीमती तनुश्री शंकर तथा कोलकाता से आने वाले उनके दल की विशेष समापन प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में यूसुफ तिवारी, दीपा गुप्ता, मनोज गुप्ता, रविन्द्र बिष्ट, ममता जीना, राजेंद्र नयाल, हरिंदर नेगी, सूरज सिरारी, रविन्द्र अधिकारी, सुंदर लाल, प्रमोद कुमार, विमला सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें