इंडो-नेपाल टी-20 सीरीज में शौर्य संभालेंगे लखनऊ टीम की कमान
लखनऊ क्रिकेट एकेडमी ने घोषित की 15 सदस्यीय टीम

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। इंडो-नेपाल टी-20 एक्सचेंज सीरीज के लिए लखनऊ क्रिकेट एकेडमी (एलसीए) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।टीम की कमान उत्तर प्रदेश के प्रतिभावान ऑलराउंडर शौर्य सिंह को सौंपी गई है। शौर्य बाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज हैं और उनके अनुभव व नेतृत्व क्षमता को देखते हुए एकेडमी ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। इस सीरीज में लखनऊ टीम के हेड कोच आईसीसी कोच शानू काज़मी होंगे और असिस्टेंट कोच अमन रिज़वी रहेंगे।
सभी मैच डे-नाइट प्रारूप में गैलेक्सी स्पोर्ट्स, पारा स्थित जयपुरिया स्कूल के मैदान पर खेले जाएंगे। मंगलवार से शुरू होने वाली इस सीरीज में नेपाल की टीम में तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। एकेडमी के सचिव अर्शी रज़ा ने बताया कि इस सीरीज का उद्देश्य दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच खेल के माध्यम से आपसी संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान है। इससे लखनऊ के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट को करीब से समझने का मौका मिलेगा।
घोषित 15 सदस्यीय टीम:
शौर्य सिंह (कप्तान), आदित्य प्रताप सिंह, आदित्य कुमार सिंह, कुशाग्र सिंह, प्रियांशु पांडे, फहाद अहमद, बृजेश सिंह, लबीब रज़ा, प्रतीक सिंह, दीपांशु सिंह, ईशान गुप्ता, शैलेंद्र, इब्राहिम रज़ा, सत्यम तिवारी, अहसान आज़ाद, फरहान मुर्तज़ा। कोचिंग स्टाफ: हेड कोच - आईसीसी कोच शानू काज़मी, असिस्टेंट कोच - अमन रिज़वी।



