स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

इंडिपेंडेंस कप अंडर-16: अर्जुन के अर्धशतक से मनोज अकादमी 57 रन से जीती

मनोज अकादमी की ओर से गेंदबाजी में वागीश द्विवेदी ने 4 ओवर में 2 मेडन के साथ सिर्फ 6 रन देकर 2 विकेट लिए। साक्षम, अरहम जायद खान और वैभव सिंह को भी 2-2 विकेट मिले।

इंडिपेंडेंस कप अंडर-16: अर्जुन के अर्धशतक से मनोज अकादमी 57 रन से जीती
मैन ऑफ द मैच अर्जुन शुक्ला ने 77 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 66 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली

 लखनऊ। लखनऊ क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित इंडिपेंडेंस कप अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में मनोज क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलसीए क्रिकेट अकादमी को 57 रनों से पराजित कर दिया। कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन ग्राउंड पर खेले गए 35 ओवर के इस मुकाबले में टॉस एलसीए क्रिकेट अकादमी ने जीता था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मनोज क्रिकेट अकादमी की टीम ने 34.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 163 रन बनाए।

मनोज की ओर से अर्जुन शुक्ला ने 77 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 66 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अर्जुन के अलावा यश शर्मा ने 28 गेंदों पर 26 रनों की नाबाद पारी खेली। एलसीए की ओर से अहसान ने 13 रन देकर 3 विकेट लिए।

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलसीए क्रिकेट अकादमी की टीम 106 रनों पर ही ढेर हो गई। एलसीए की ओर से राजवीर सिंह ने 13 गेंदों पर 35 रन और यश मुद्गल ने 22 गेंदों पर 29 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।

मनोज अकादमी की ओर से गेंदबाजी में वागीश द्विवेदी ने 4 ओवर में 2 मेडन के साथ सिर्फ 6 रन देकर 2 विकेट लिए। साक्षम, अरहम जायद खान और वैभव सिंह को भी 2-2 विकेट मिले।

संक्षिप्त स्कोर:
मनोज क्रिकेट अकादमी - 163/10 (34.4 ओवर) - अर्जुन शुक्ला 66, यश शर्मा 26 नाबाद, अहसान 3/13
एलसीए क्रिकेट अकादमी - 106/10 - राजवीर सिंह 35, यश मुद्गल 29, वागीश द्विवेदी 2/6

परिणाम - मनोज क्रिकेट अकादमी 57 रनों से विजयी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें