स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिली पहचान, डब्ल्यूएचओ ने किया सम्मानित

भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिली पहचान, डब्ल्यूएचओ ने किया सम्मानित

नई दिल्ली। भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य उपलब्धियों को विश्व स्वास्थ्य गठन (डब्ल्यूएचओ) की दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति के 79वें सत्र में महत्वपूर्ण सम्मान मिला।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भारत की ओर से दो प्रतिष्ठित विश्व स्वास्थ्य संगठन दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय पुरस्कार प्राप्त किया। पुरस्कार लेने के बाद खुशी जाहिर करते हुए जेपी नड्डा ने एक्स पर कहा कि भारत को पिछले एक दशक से मातृ एवं नवजात टिटनेस के उन्मूलन को बनाए रखने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के माध्यम से गैर-संचारी रोगों से प्रभावी ढंग से निपटने में नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया है, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ाई है तथा संक्रामक और गैर-संचारी दोनों प्रकार की बीमारियों से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें