स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ज्वेलरी खरीदने पहुंची दो महिलाएं, मौका मिलते ही पेंडल-बालियां उड़ाईधूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा महादेव तालाबअवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मानउप्र : एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख रुपये मूल्य के नकली नोटझारखंड मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोकजानकीपुरम में सड़क, पार्क व अयोध्या दास वार्ड में नाला निर्माण कार्यों का विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजनIAP के जॉइंट सेक्रेटरी (ईस्ट ज़ोन) डॉ. जोजी जॉन के खिलाफ FIR, प्रेस क्लब में पीड़िता और वकीलों ने रखी अपनी बातपकड़ी गई लकड़ी का मूल्यांकन कर वन विभाग वसूलेगा जुर्मानाशानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया, कड़ी सुरक्षा में उमड़ा आस्था का सैलाबकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईज्वेलरी खरीदने पहुंची दो महिलाएं, मौका मिलते ही पेंडल-बालियां उड़ाईधूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा महादेव तालाबअवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मानउप्र : एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख रुपये मूल्य के नकली नोटझारखंड मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोकजानकीपुरम में सड़क, पार्क व अयोध्या दास वार्ड में नाला निर्माण कार्यों का विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजनIAP के जॉइंट सेक्रेटरी (ईस्ट ज़ोन) डॉ. जोजी जॉन के खिलाफ FIR, प्रेस क्लब में पीड़िता और वकीलों ने रखी अपनी बातपकड़ी गई लकड़ी का मूल्यांकन कर वन विभाग वसूलेगा जुर्मानाशानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया, कड़ी सुरक्षा में उमड़ा आस्था का सैलाबकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाई

सोतई गांव में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी,

सोतई गांव में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी,
  • वैदिक हवन कर किसानों ने लिया संकल्प, वर्तमान बाजार भाव के अनुसार मुआवजे की मांग
  • बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

कविता। फरीदाबाद
सोतई गांव में भूमि के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। शनिवार को धरना स्थल पर वैदिक हवन का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों के साथ बाहर से पहुंचे किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने आहुति डालकर किसानों की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।

धरना स्थल पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक किसानों को उनकी भूमि का मुआवजा वर्तमान बाजार भाव के अनुसार नहीं दिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। किसानों ने आगामी 25 अगस्त को सुबह 11 बजे किसान महापंचायत आयोजित करने का भी ऐलान किया है।

धरने को दिया समर्थन
धरने को समर्थन देने के लिए किसान नेता रतन सिंह अपने साथियों के साथ सोतई पहुंचे। इस दौरान दयालपुर से बबलू हुड्डा, रामजीत, देवी सिंह लाम्बा जवा, सीताराम, कुकरिया, मोहरपाल मोहना सहित कई किसान और ग्रामीण मौजूद रहे। धरना अध्यक्ष ठाकुर धर्मवीर फौजी के साथ झम्मन, रतनलाल, नारायण सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं भी धरने में शामिल हुईं। धरना स्थल पर आयोजित वैदिक हवन में रामजीत ने विधि-विधान से आहुति डाली। किसानों ने कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा और वे अपनी मांग को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं।

कब्जा देने से किसानों का इनकार
किसानों ने आरोप लगाया कि उन्होंने सरकार को भूमि पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं दिया है और मौके पर पहुंची मशीनों को भी काम करने से रोक दिया गया है। किसानों का कहना है कि प्रशासन की ओर से भूमि पर कब्जे को लेकर गलत सूचना या अफवाह फैलाई जा रही है। किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी भूमि का उचित और वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक वे धरना समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने 25 अगस्त की किसान महापंचायत को आंदोलन की अगली रणनीति तय करने के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें