स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

इकलव्य लखनऊ ने जीती डॉ रामाश्रय सिंह स्मारक टी20 टूर्नामेंट की ट्रॉफी

इकलव्य लखनऊ ने जीती डॉ रामाश्रय सिंह स्मारक टी20 टूर्नामेंट की ट्रॉफी

 लखनऊ। डॉ रामाश्रय सिंह स्मारक टीम 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में इकलव्य लखनऊ ने लखीमपुर को 3 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखीमपुर ने 18 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। आदित्य राय ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। इकलव्य लखनऊ से मो. रेहान और राघव निगोटिया को तीन-तीन विकेट मिले। जवाब में इकलव्य लखनऊ ने महज 11.3 ओवर में सात विकेट खोकर खिताब पर कब्जा कर लिया।

मो. रेहान ने 29 रन और ईशान गुप्ता ने मात्र 10 गेंदों पर ताबड़तोड़ 26 रन बनाकर जीत ​दिलाई। लखीमपुर से हर्षित गौर ने चार विकेट चटकाए। टूनार्मेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हर्षित गौर को प्लेयर आॅफ द टूनार्मेंट तथा बेस्ट बॉलर चुना गया। आदित्य राय को बेस्ट बैट्समैन और राजवीर सिंह को बेस्ट फील्डर का अवार्ड मिला। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस राम नवल सिंह एवं पूर्व आईएएस अजय दीप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि विजय विक्रम सिंह (एडवोकेट) ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। मौके पर आईसीसी क्रिकेट कोच शानू काजमी को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि अजय दीप सिंह ने घोषणा की कि अगले वर्ष इसी मैदान पर अंडर-16 वर्ग की 16 टीमों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल ए.के. सक्सेना ने किया, जबकि वरिष्ठ समाजसेवी प्रभाकर सिंह ने अतिथियों एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें