स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित स्ट्रांग रूम व कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण; दिए कड़े निर्देश

आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित स्ट्रांग रूम व कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण; दिए कड़े निर्देश

​आज दिनांक 08 जून 2026 से प्रारम्भ होकर दिनांक 10 जून 2026 तक आयोजित होने वाली ‘उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025’ की लिखित परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात, श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा पुलिस लाइन में परीक्षा सामग्री की सुरक्षा हेतु बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं सुदृढ़ आवागमन व बेहतर समन्वय व्यवस्था हेतु स्थापित कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया।

​निरीक्षण के मुख्य बिंदु:
​स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था: स्ट्रांग रूम के आस-पास तैनात सशस्त्र सुरक्षाबलों की मुस्तैदी और सीसीटीवी कैमरों के जरिए हो रही लाइव निगरानी को परखा गया। सुरक्षा मानकों के अनुरूप स्ट्रांग रूम के डबल लॉकिंग सिस्टम की बारीकी से जांच की गई।

अभिलेखों व सीलिंग प्रक्रिया की जांच: परीक्षा से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गोपनीय दस्तावेजों के रख-रखाव, सुरक्षा और सीलिंग प्रक्रिया की समीक्षा की गई।

कंट्रोल रूम से सतत निगरानी: परीक्षा अवधि के दौरान जनपद के सभी केंद्रों पर ट्रैफिक, आवागमन और आपसी समन्वय को सुदृढ़ रखने के लिए कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली को परखा गया। जनपदीय पुलिस द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहे।

 

 

अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश:पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को दो-टूक निर्देश दिए गए कि इस अत्यंत महत्वपूर्ण परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही अक्षम्य होगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल के प्रयास को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

​निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात श्री संजय गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रविकांत दुबे,कानपुर देहात।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें