स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

आइटा चैंपियनशिप सीरीज : उत्तर प्रदेश के अर्णव व महाराष्ट्र के आयुष का बड़ा उलटफेर, अविघ्ना और समायरा ने भी चौंकाया

आइटा चैंपियनशिप सीरीज : उत्तर प्रदेश के अर्णव व महाराष्ट्र के आयुष का बड़ा उलटफेर, अविघ्ना और समायरा ने भी चौंकाया

पायनियर खेल संवाददाता

लखनऊ।   उत्तर प्रदेश के अर्णव श्रीवास्तव और महाराष्ट्र के आयुष देउसकर  ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-12 व अंडर-14 टेनिस प्रतियोगिता में बड़ा उलटफेर किया। आयुष ने अंडर-14 बालक एकल में चौथी वरीयता प्राप्त अंकुर आलोक को 6-0, 6-2 से हराया, जबकि अर्णव ने पांचवीं वरीयता प्राप्त कौटिल्य कुमार को 6-3, 0-6, 10-8 से मात दी। अंडर-12 बालक वर्ग में अविघ्ना वर्मा ने चौथी वरीयता प्राप्त रित्विक अस्थाना को 6-4, 6-1 से हराकर चौंकाया। वहीं, बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की समायरा ताम्हाणे ने सातवीं वरीयता प्राप्त विरिका अग्रवाल को 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। गोमतीनगर स्थित मिनी स्टेडियम, विजयंत खंड में चल रही प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन और केसरी स्पोर्ट्स की ओर से किया जा रहा है।

अंडर-14 बालक वर्ग में आयुष और अर्णव का उलटफेर

अंडर-14 बालक एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र के आयुष देउसकर ने चौथी वरीयता प्राप्त बिहार के अंकुर आलोक को 6-0, 6-2 से हराया। उत्तर प्रदेश के अर्णव श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ के पांचवीं वरीयता प्राप्त कौटिल्य कुमार को कड़े मुकाबले में 6-3, 0-6, 10-8 से मात दी।आरव शुक्ला ने वॉकओवर के जरिए दूसरी वरीयता प्राप्त युवराज सिंह के खिलाफ अगले दौर में जगह बनाई। प्रणय शुक्ला ने छठी वरीयता प्राप्त विभोर श्रीवास्तव को 6-2, 7-5 से हराया। आठवीं वरीयता प्राप्त कृष्णा सिंह ने अस्विक श्रीवास्तव को 6-0, 6-4 से शिकस्त दी। पहली वरीयता प्राप्त तेजस सिंह ने अर्णव श्रीवास्तव को 6-2, 6-1 से और तीसरी वरीयता प्राप्त पविथ सिंह ने रुद्र चौरसिया को 6-1, 6-3 से हराया।

अंडर-12 बालक वर्ग में अविघ्ना ने किया उलटफेर

सातवीं वरीयता प्राप्त अस्विक श्रीवास्तव ने अभिराज राजपूत को 6-2, 6-3 से हराया। पहली वरीयता प्राप्त अंकुर आलोक ने मध्य प्रदेश के अद्विक जैन को 6-3, 6-2 से मात दी। दूसरी वरीयता प्राप्त मोहम्मद हमदान ने महाराष्ट्र के तनुश सोपल को 6-2, 6-1 से हराया। पांचवीं वरीयता प्राप्त अर्णव श्रीवास्तव ने स्वराज दास को 6-0, 6-0 से शिकस्त दी।छठी वरीयता प्राप्त रुद्र चौरसिया ने शिवांश को 7-6(1), 6-0 से हराया। वहीं, अविघ्ना वर्मा ने चौथी वरीयता प्राप्त रित्विक अस्थाना को 6-4, 6-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

अंडर-14 बालिका वर्ग में वरीय खिलाड़ियों का दबदबा

चौथी वरीयता प्राप्त सिद्धि सिंह ने शुभी रंजन को 6-4, 7-6(4) से हराया। अन्या ने विरिका अग्रवाल को 6-1, 6-3 से मात दी। दूसरी वरीयता प्राप्त सौंदर्या जायसवाल ने आद्या भटनागर को 6-0, 6-0 से करारी शिकस्त दी। पहली वरीयता प्राप्त अनाया सेन ने सिया सिंह को 6-2, 6-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

समायरा ने सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराया

अंडर-12 बालिका एकल में तीसरी वरीयता प्राप्त अन्या ने महाराष्ट्र की समिका तेपन को 6-2, 6-3 से हराया। पांचवीं वरीयता प्राप्त वाणी चुत्तुर ने आकांक्षा धीमान को 6-2, 6-0 से मात दी। आठवीं वरीयता प्राप्त अन्या चौधरी ने कर्नाटक की किमाया कार्तिकेय को 3-6, 6-3, 10-7 से हराया।चौथी वरीयता प्राप्त सिया सिंह ने अनाहिता सिंह के वॉकओवर के बाद अगले दौर में जगह बनाई। छठी वरीयता प्राप्त हिया चौहान ने अनाया पटेल को 6-0, 6-0 से हराया। महाराष्ट्र की समायरा ताम्हाणे ने सातवीं वरीयता प्राप्त विरिका अग्रवाल को 6-4, 6-2 से हराकर उलटफेर किया। पहली वरीयता प्राप्त शुभी रंजन ने सांवी जायसवाल को 6-2, 6-0 से मात दी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें