स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

क्लेमेनटाउन में पति ने पत्नी को गोली मारी, मौत के बाद फरार

क्लेमेनटाउन में पति ने पत्नी को गोली मारी, मौत के बाद फरार
  • कंट्रोल रूम को फोन कर दी वारदात की सूचना, मोबाइल बंद कर हुआ फरार

  • पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश

पायनियर समाचार सेवा। देहरादून। क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 26 वर्षीय काजल, पत्नी धीरज पंवार, के रूप में हुई है। वारदात के बाद से उसका पति धीरज पंवार फरार है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब छह बजे धीरज पंवार ने कंट्रोल रूम को फोन कर अपनी पत्नी को गोली मारने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। कॉल की जानकारी के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। एक प्लॉट के अंदर बने कमरे में काजल मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में उसकी मौत गोली लगने से होना सामने आया।
बताया जा रहा है कि काजल और उसके पति के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस हत्या के पीछे विवाद समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतका के भाई की तहरीर पर थाना क्लेमेनटाउन में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं और मामले की जांच की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें