स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

हरदोई रोड पर भीषण सड़क हादसा: चार वाहनों की टक्कर में स्कूटी चालक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

हरदोई रोड पर भीषण सड़क हादसा: चार वाहनों की टक्कर में स्कूटी चालक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

गुस्साए परिजनों ने हरदोई रोड पर शव रखकर लगाया तीन घंटे जाम

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर खुला जाम

फरार रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, केजीएमयू ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों की हालत नाजुक

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई रोड पर आयशा हॉस्पिटल के पास शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस, पिकअप, स्कूटी और मोटरसाइकिल के बीच हुई इस भीषण भिड़ंत में एक स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से गुस्साए मृतक के परिजनों ने सड़क पर तीन घंटे शव रखकर हरदोई रोड को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों के आश्वासन के कई घंटों बाद बड़ी मुश्किल से जाम खुलवाया । प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 3,30 बजे के हरदोई की तरफ से आ रही रोडवेज बस संख्या (यूपी 78 केएन 0465) ओवर टेकिंग करते समय मलिहाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप संख्या (यूपी 32 एनएन 1591) आयशा हॉस्पिटल के पास रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।

मृतक मोहम्मद मलिक

 

टक्कर इतनी जोरदार थी पिकप के परखच्चे उड़ गए  उसी दौरान दुबग्गा की तरफ से आ रही स्कूटी संख्या( यूपी 32 पी डब्लू 1306) और हरदोई की तरफ से लखनऊ जा रही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या (यूपी 32 एफई 5480) भी इस हादसे की चपेट में आ गईं। दुर्घटना में स्कूटी चालक मोहम्मद मलिक पुत्र मोबीन निवासी कटरा बाजार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल चालक धर्मेश चौरसिया पुत्र सियाराम  निवासी न्यू हैदरगंज बालागंज थाना ठाकुरगंज, लखनऊ और पिकअप चालक अनिल यादव पुत्र रामदेव  निवासी ग्राम बीरबल थाना लालगंज, जिला प्रतापगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काकोरी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें केजीएमयू ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

परिजनों का हंगामा, तीन घंटे हरदोई रोड़ जाम

मोहम्मद मलिक की मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। भारी संख्या में जुटे मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को हरदोई रोड पर रखकर  लगभग तीन घंटे प्रदर्शन करते रहे । देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल काकोरी, पारा, दुबग्गा तैनात रही। इसके बाद  सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी शकील अहमद और तहसीलदार सदर ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे परिजनों से वार्ता की। अधिकारियों द्वारा उचित विधिक कार्रवाई और सहायता का ठोस आश्वासन देने के बाद परिजन शांत हुए और जाम खोला गया।

इस संबंध में काकोरी थाना प्रभारी सतीश चन्द्र राठौर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और परिजनों की तहरीर पर फरार रोडवेज चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया है और फरार चल रहे रोडवेज बस चालक की तलाश की जा रही है

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें