स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर भीषण हादसा: आमने-सामने की बाइक भिड़ंत में दो दोस्तों की मौत, दो घायल

पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर भीषण हादसा: आमने-सामने की बाइक भिड़ंत में दो दोस्तों की मौत, दो घायल

पायनियर संवाददाता 
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर सोमवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गुटैया गांव निवासी शिव कुमार (21) पुत्र होरी लाल अपने गांव के ही दोस्त शिवम (22) पुत्र लाल लाल के साथ न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया आगरू में एक मित्र की बहन के विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सोमवार रात करीब नौ बजे जब उनकी बाइक कचहरी के आगे एक निजी स्कूल के निकट पहुंची, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने शिव कुमार और शिवम को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। उनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। दोनों युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली प्रमेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अन्य घायलों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें