स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

हॉकी: एमयूपीएसए और मध्य कमान मुख्यालय में होगी खिताबी जंग  

हॉकी: एमयूपीएसए और मध्य कमान मुख्यालय में होगी खिताबी जंग  

ऑफिसर्स 6-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को

 
लखनऊ । ऑफिसर्स 6-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट-2026 अपने निर्णायक पड़ाव पर पहुंच गया है। इस टूर्नामेंट का विजेता कौन होगा, इसका फैसला शनिवार को होगा।फाइनल में मध्य यूपी सब एरिया (एमयूपीएसए) और मध्य कमान (सेंट्रल कमांड) मुख्यालय आमने-सामने होंगे। लखनऊ के 11 गोरखा राइफल्स सेंटर स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

इस टूर्नामेंट  में दोनों टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई है और इस मुकाबले के काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता (पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इनसी), मध्य कमान) उपस्थित रहेंगे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेगी तथा आयोजन की शोभा बढ़ाएगी।

इस टूर्नामेंट का उद्देश्य अधिकारियों एवं सैनिकों के मध्य खेल भावना, शारीरिक दक्षता, आपसी सहयोग तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। वहीं मैच के दौरान प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शित कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना ने प्रतियोगिता को अत्यंत रोचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक बना दिया है।

आयोजन समिति को आशा है कि फाइनल मुकाबला दर्शकों को रोमांचक हॉकी का शानदार अनुभव प्रदान करेगा तथा दोनों टीमें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी। आयोजन समिति ने दोनों फाइनलिस्ट टीमों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सफल एवं यादगार मुकाबले की कामना की है।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें