स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

कुमाऊं कमिश्नर के सामने SIR बैठक के दौरान भाजपा-कांग्रेस में तीखी नोकझोंक, कलेक्ट्रेट में तनाव

कुमाऊं कमिश्नर के सामने SIR बैठक के दौरान भाजपा-कांग्रेस में तीखी नोकझोंक, कलेक्ट्रेट में तनाव

पायनियर समाचार सेवा। रुद्रपुर। जिला ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर आयोजित बैठक के दौरान भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में तनाव की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में SIR को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में मतदाता सूची में कथित डबल वोट और अन्य आपत्तियों को लेकर भाजपा-कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस हुई। भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि SIR के दौरान मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज कराने वाले लोगों को फोन कर और उनके घर जाकर धमकाया जा रहा है। वहीं कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी कड़ी आपत्ति जताई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पूर्व विधायक ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विवाद बढ़ने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी कलेक्ट्रेट कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। इसके बाद बड़ी संख्या में भाजपा और कांग्रेस समर्थक भी कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच गए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। भाजपा नेताओं का कहना है कि उनका उद्देश्य निष्पक्ष एवं शुद्ध मतदाता सूची सुनिश्चित कराना है। वहीं, आपत्तिकर्ताओं को धमकाने संबंधी लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें