स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परहोमकुंड में बड़ी पूजा के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाईनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परहोमकुंड में बड़ी पूजा के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई

लकड़ी के बक्से में मिला युवक का अर्धनग्न शव

लकड़ी के बक्से में मिला युवक का अर्धनग्न शव

गले पर धारदार हथियार के निशान, बक्से में मिला मोबाइल नंबर लिखा कार्ड

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भावाखेड़ा में हाईवे किनारे नहर पुलिया के नीचे बुधवार दोपहर लकड़ी के बड़े बक्से में करीब 38 वर्षीय अज्ञात युवक का अर्धनग्न शव बिस्तर में लिपटा मिला। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर आसपास के गांवों के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड टीम ने जांच-पड़ताल कर नमूने जुटाए।

डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक, एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार और एसीपी आरके सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीसीपी के मुताबिक प्रथम दृष्टया युवक की कहीं और हत्या करने के बाद शव को लकड़ी के बक्से में भरकर किसी वाहन से यहां लाकर फेंके जाने की आशंका है। फॉरेंसिक जांच में युवक के गले पर धारदार हथियार के निशान और शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। शव कई दिन पुराना होने की आशंका है। पुलिस को बक्से के अंदर हाथ से मोबाइल नंबर लिखा एक कार्ड भी मिला है। पुलिस ने कार्ड कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर संबंधित व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं शव फेंके जाने की जगह के आसपास हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस और सर्विलांस टीम मृतक की पहचान के साथ घटना के खुलासे में जुटी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें