स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

गुडम्बा पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 614 ग्राम अवैध गांजा बरामद

गुडम्बा पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 614 ग्राम अवैध गांजा बरामद

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। थाना गुडम्बा पुलिस ने शनिवार की रात मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 614 ग्राम अवैध गांजा और 400 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी पिकनिक स्पॉट मार्ग से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर की गई।पुलिस के अनुसार, थाना गुडम्बा में तैनात उप निरीक्षक फनीस सिंह और उप निरीक्षक दिवाकर सरोज अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग व गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पिकनिक स्पॉट मार्ग के पास जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना नाम-पता छिपाने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सत्येन्द्र कुमार द्विवेदी (43)पुत्र शम्भू रतन द्विवेदी, निवासी पूर्वांचल नगर, कल्याणपुर पश्चिम, थाना गुडम्बा, लखनऊ बताया।

जहां तलाशी के दौरान उसके थैले से एक पारदर्शी पन्नी में रखी 50 पुड़िया गांजा तथा एक अन्य पन्नी में शेष गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का कुल वजन 614 ग्राम पाया गया। इसके अलावा 400 रुपये नकद भी मिले। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना गुडम्बा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गांजा की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें