स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

आठ दिन तक होगी जीआई टैग फिल्म सीरीज की शूटिंग

आठ दिन तक होगी जीआई टैग फिल्म सीरीज की शूटिंग

फिल्म हनुमान अंश के बाबा नीम करौली पहुंचे मोक्षायतन धाम, स्वामी भारत भूषण ने क्लैप देकर किया शुभारंभ
सहारनपुर। भारत सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के तहत डीपीआईआईटी (उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग) के लिए जीआई टैग उत्पादों की लोकप्रियता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बन रही फिल्म श्रृंखला ‘मोहर’ की शूटिंग सहारनपुर में शुरू हो गई है।
ऑफ बीट मीडिया कंपनी की सौ सदस्यीय टीम गुरुवार को मोक्षायतन धाम पहुंची। यह टीम 11 सितंबर से अगले आठ दिनों तक यहां शूटिंग करेगी। देश के छह डेस्टिनेशंस पर शूट होने वाली इस श्रृंखला की शुरुआत सहारनपुर से की जा रही है। फिल्म का विधिवत मुहूर्त मोक्षायतन अंतर्राष्ट्रीय योग संस्थान में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। जाने-माने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर और क्रिएटिव हेड भव्यनिधि शर्मा और मेजर जयदीप ने अपनी पूरी कास्ट के साथ पद्मश्री स्वामी भारत भूषण के सानिध्य में हवन पूजन कर आशीर्वाद लिया। गुरुदेव ने स्वस्तिक अंकित स्क्रिप्ट प्रदान कर क्लैप देकर शूटिंग को हरी झंडी दी। इस अवसर पर फिल्म के डायरेक्टर गगनजीत सिंह सहित पूरी यूनिट मौजूद रही। कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहे फिल्म ‘हनुमान अंश’ में बाबा नीम करौली की भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता कर्नल हनी बख्शी। साधकों ने शंखनाद और पुष्पवर्षा कर पूरी टीम का स्वागत किया। इस मौके पर अधिष्ठाता नंद किशोर शर्मा, पं. सुनील शर्मा, प्रदीप कंबोज, अनीता शर्मा, अजय शर्मा, ललित वर्मा सहित संस्थान के अनेक साधक उपस्थित रहे। अपने गृह नगर सहारनपुर में शूटिंग शुरू करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए भव्यनिधि शर्मा ने कहा कि सहारनपुर में जन्म लेना, सरस्वती शिशु मंदिर में प्रारंभिक शिक्षा और मोक्षायतन योग संस्थान से जुड़ाव मेरे लिए गौरव की बात है। फिल्मी प्रशिक्षण के लिए अमेरिका और कार्य के लिए भले ही मुंबई में ठिकाना बना लिया हो, लेकिन अपने शहर लौटकर काम करना सुखद है। उल्लेखनीय है कि प्रसिद्ध टीवी शो बिग बॉस को कॉन्सेप्ट के रूप में शुरू करने का श्रेय भी भव्यनिधि शर्मा को जाता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें