स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातसिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकात

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गाजियाबाद के स्कूल-कॉलेज 4 से 12 अगस्त तक बंद

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गाजियाबाद के स्कूल-कॉलेज 4 से 12 अगस्त तक बंद

पायनियर समाचार सेवा। गजियाबाद
सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा और 11 अगस्त को पड़ने वाली श्रावण शिवरात्रि के मद्देनजर गाजियाबाद जिला प्रशासन ने जनपद के सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में 4 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी के निदेर्शों के क्रम में जनपद में संचालित सभी बोर्डों के विद्यालय इस अवधि में बंद रहेंगे। आदेश के तहत बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड सहित अन्य संबद्ध बोर्डों के नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।

इसके साथ ही जनपद के सभी सरकारी एवं निजी कॉलेजों में भी 4 अगस्त से 12 अगस्त तक अवकाश रहेगा। हालांकि जिन पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तय हैं, वे अपने निर्धारित समय पर आयोजित की जाएंगी।
आदेश में उल्लेख किया गया है कि श्रावण मास 30 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो चुका है तथा 11 अगस्त को श्रावण शिवरात्रि का मुख्य पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान जनपद के विभिन्न कांवड़ मार्गों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का आवागमन जारी है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को प्रभावित होने से बचाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं संबंधित संस्थानों के प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आॅनलाइन चलेंगी क्लास: इसी के चलते सोमवार को जिलाधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। शहर के स्कूल बंद भले ही बंद रहेंगे लेकिन, आॅनलाइन क्लास चलेंगी। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें