स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गईपुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा द्वारा की गयी मासिक अपराध समीक्षा बैठकजनपद के नवागत जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट ,पहुंचकर किया कार्यभार ग्रहण।सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नदिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गईपुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा द्वारा की गयी मासिक अपराध समीक्षा बैठकजनपद के नवागत जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट ,पहुंचकर किया कार्यभार ग्रहण।सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न

मधुबन बापूधाम में 28 करोड़ से अधिक खर्च करेगा जीडीए

मधुबन बापूधाम में 28 करोड़ से अधिक खर्च करेगा जीडीए

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के पाकेट-ए में बिजली आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण 28 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, काम पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली और रात के समय सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी।

बाहरी विद्युतीकरण के कार्य पर 21.49 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत बिजली आपूर्ति से जुड़े बाहरी तंत्र और जरूरी आधारभूत ढांचे को विकसित किया जाएगा। चयनित कार्यदायी संस्था को यह काम 270 दिन में पूरा करना होगा।

वहीं, पाकेट-ए में आधुनिक पथ प्रकाश व्यवस्था स्थापित करने पर 6.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य को 180 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में भूखंडों के आवंटन के साथ आवासीय विकास भी तेजी से हो रहा है। ऐसे में बिजली, सड़क और पथ प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर प्राधिकरण का जोर है।

जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार, विद्युतीकरण और स्ट्रीट लाइट के कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कार्य को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने की शर्त निविदा में शामिल की गई है। अधिकारियों ने इसी वर्ष के अंत तक कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें