स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

गौमाता की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं – कुलदीप माइती, लखनऊ कान्हा उपवन में किया गौ पूजन

गौमाता की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं – कुलदीप माइती, लखनऊ कान्हा उपवन में किया गौ पूजन

लखनऊ। आज कुलदीप माइती ने लखनऊ के कान्हा उपवन (नंदिनी धाम) में गौमाता की सेवा की और कहाआज कुलदीप माइती ने लखनऊ के कान्हा उपवन (नंदिनी धाम) में गौमाता की सेवा की और कहा कि मेरे लिए यह अत्यंत भावुक और पुण्य का क्षण था। आज मैंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौमाता की पूजा-अर्चना की, उन्हें तिलक लगाया, माला पहनाई और अपने हाथों से भोजन कराया।

कुलदीप माइती ने बताया कि मैं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में गौ-संरक्षण को नई दिशा मिली है। योगी जी ने कान्हा उपवन जैसी गौशालाओं के निर्माण से बेसहारा गोवंशों को सहारा दिया है। उनके गौसेवा के प्रति समर्पण और सनातन संस्कृति की रक्षा के प्रयासों से हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है। प्रदेश में गौसेवा के लिए उनका यह ऐतिहासिक कार्य सदैव याद रखा जाएगा।

कुलदीप माइती ने बताया कि मैं हमेशा मानता हूँ कि गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है और गौसेवा ही सच्ची मानव सेवा है। आज के समय में जब लोग अपने स्वार्थ में लगे हैं, हमें अपनी संस्कृति और गौमाता की रक्षा के लिए आगे आना होगा। गौशाला में रह रहे बेसहारा गोवंशों की सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है।

कुलदीप माइती ने कान्हा उपवन प्रशासन और यहाँ सेवा दे रहे सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया, जो दिन-रात निस्वार्थ भाव से गौवंशों की देखभाल कर रहे हैं। आज के कार्यक्रम में उनके साथ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिनव जी, डॉ. आशीष जी एवं उनकी पूरी टीम ने गौवंशों के स्वास्थ्य की जाँच की।

साथ ही इस अवसर पर भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष – श्री देवेन्द्र तिवारी जी, प्रदेश अध्यक्ष – श्री शिवाकांत अवस्थी जी, राष्ट्रीय महासचिव – श्री रूपेश पाण्डेय जी, मीडिया प्रभारी – श्री संजय भूषण पटियाला जी एवं सभी पदाधिकारी गण व गौ सेवक उपस्थित रहे।

अंत में कुलदीप माइती ने सभी लखनऊ वासियों से अपील की कि समय निकाल कर कान्हा उपवन आएं और गौसेवा में अपना सहयोग दें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें