स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनआईआईटी दिल्ली ने बनाया देश का पहला स्वदेशी माइक्रो जीपीयूयूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनआईआईटी दिल्ली ने बनाया देश का पहला स्वदेशी माइक्रो जीपीयू

भारी बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा

भारी बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, वहीं भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर 292.75 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी निशान 293 मीटर से केवल 25 सेंटीमीटर नीचे है। हालांकि प्रशासन ने स्थिति को फिलहाल नियंत्रण में बताया है और सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

बारिश के बावजूद कांवड़ यात्रा पूरी आस्था और उत्साह के साथ जारी है। हजारों शिवभक्त हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ कांवड़ पटरी और हाईवे से अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। लगातार बारिश के चलते भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, कनखल और लाटोवाली समेत कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया, जिससे स्थानीय लोगों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। नगर निगम की टीमें पंपों के माध्यम से जल निकासी में जुटी हैं।

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि जलभराव वाले स्थानों पर कर्मचारियों की तैनाती कर लगातार पानी निकाला जा रहा है। उधर, पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण गंगा में अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से भीमगोड़ा बैराज पर जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यूपी सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को गंगा के जलस्तर पर सतत नजर रखने, निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने तथा आपदा प्रबंधन, सिंचाई विभाग और पुलिस को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से गंगा किनारे अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की गई है। कांवड़ मेले को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें हाईवे, कांवड़ पटरी और गंगा घाटों पर लगातार तैनात हैं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें