स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
अमरिया तिहरे हत्याकांड में पांच और गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपी जेल पहुंचेएशियाड पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, बोले- '2036 ओलंपिक की मेजबानी करेगा भारत'वन माफियाओं का बेखौफ खेल, लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तस्वीरें वायरलशारजाह से आए विमान यात्री के 70 लाख का सोना बरामददवा मंडी पर गिरी गाज: फर्जी बिलिंग में 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द, 29 निलंबितअंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर उठाए सवालपुख्ता हो त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था: डीजीपीसांसद अजय भट्ट का दावा, 2027 में तीसरी बार विधायक बनेंगे राम सिंह कैड़ायूपी के गांवों की विरासत से रूबरू हो रहे विद्यार्थी2 साल से काट रहे थे बैंकों के चक्कर, डेढ़ घंटे में पास हुआ होम लोनअमरिया तिहरे हत्याकांड में पांच और गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपी जेल पहुंचेएशियाड पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, बोले- '2036 ओलंपिक की मेजबानी करेगा भारत'वन माफियाओं का बेखौफ खेल, लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तस्वीरें वायरलशारजाह से आए विमान यात्री के 70 लाख का सोना बरामददवा मंडी पर गिरी गाज: फर्जी बिलिंग में 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द, 29 निलंबितअंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर उठाए सवालपुख्ता हो त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था: डीजीपीसांसद अजय भट्ट का दावा, 2027 में तीसरी बार विधायक बनेंगे राम सिंह कैड़ायूपी के गांवों की विरासत से रूबरू हो रहे विद्यार्थी2 साल से काट रहे थे बैंकों के चक्कर, डेढ़ घंटे में पास हुआ होम लोन

नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

दो कार सहित, भारी संख्या नकली व अधबने सिक्के, रुपये, डाई मशीन और औजार बरामद
सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर व एसओजी,स्वाट,सर्विलांस की संयुक्त टीम ने नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने बताया कि  प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार कौशिक मिली सूचना के बाद यह कार्रवाई की गयी। पकड़े गये अभियुक्त में  उपकार लूथरा उर्फ अभय प्रताप सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी  पेन्टाहोम सोसायटी, जिरखपुर मोहाली पंजाब, हिमांशु उर्फ गुल्लू पुत्र अजय निवासी बरसी थाना तीतरो-सहारनपुर, कुलदीप पुत्र ब्रजबीर निवासी मेघाखेड़ी थाना मंडी-मुजफ्फरनगर, संतोष चौरसिया उर्फ जनार्धन पुत्र धोरन राउत निवासी लड्डूगांव थाना राजनगर मधुबनी बिहार तथा अनुराग पाल उर्फ लंकेश पुत्र पारस नाथ पाल निवासी पीपरीश रामेश्वरपुर थाना भदोही संत रविदास नगर शामिल हैं।
पुलिस ने उनके कब्जे से 1,28,000 रुपये के 6400 नकली सिक्के (20-20 के), 10,000 रुपये के 20 नोट, 5 लोहे की डाई, 8 मोबाइल, ईको स्पोर्ट कार, 6 सिक्का बनाने की मशीन, 39 बिना मोहर डाई, 20 मोहर डाई, डाई पॉलिश मशीन, 2 घिसाई पत्थर, 4 ब्रुश, 8 रेती, 5 हथौड़ी, लोहा काटने की आरी, 2 पाइप रिंच, शिकंजा, 16 रिंच, 6 पाने, पेचकश, प्लास, वर्नियर कैलीपर्स, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, ऑवन,5 लाख के अधबने सिक्के, 7 हिसाब रजिस्टर/पैड, चेक बुक और स्विफ्ट डिजायर कार  बरामद हुई। पूछताछ में बताया अब तक 70 करोड़ से ज्यादा के सिक्के बाजार, शराब ठेकों, टोल टैक्स पर चला चुके हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में अतिरिक्त निरीक्षक प्रमोद कुमार, उ.नि. राकेश कुमार, उ.नि. सत्येन्द्र शर्मा, है.का.  विनोद कुमार, है. सोनू कुमार, अरुण कुमार,  मिंटी, शिवम सागर, निरीक्षक राजीव कुमार सक्सेना प्रभारी एसओजी, नीरज पंवार प्रभारी स्वाट, का. अमरदीप, हरेन्द्र,अमित पंवार,  अमित चिकारा, सोनू सर्विलांस शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें