स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट टूटकर गिरी, चार मजदूर घायल

निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट टूटकर गिरी, चार मजदूर घायल

घायल मजदूरों का इलाज अस्पताल में चल रहा है

हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी के शालीमार गैलेंट वेस्ट की निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन भवन की लिफ्ट अचानक टूटकर बेसमेंट में जा गिरी। उस समय लिफ्ट के भीतर प्लास्टर का कार्य कर रहे चार मजदूर सवार थे। हादसे में चारों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही महानगर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।

सभी घायलों को तत्काल नीरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा संभवतः लिफ्ट में आई तकनीकी खराबी के कारण हुआ। पुलिस और संबंधित विभाग निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन तथा हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मजदूरों को नहीं मिल रहे सुरक्षा उपकरण

इस घटना के बाद से फिर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिरकार बड़ी-बड़ी ऊंची इमारतों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा के बेहतरीन इंतजाम क्यों नहीं किए जाते हैं? यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है जिसमें कई मजदूर की जान तक चली गई है, महानगर की घटना ने फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सभी को नजदीकी हॉस्पिटल में कराया भर्ती

सभी मजदूर लिफ्ट के सहारे नवीं मंजिल पर काम कर रहे थे,तभी अचानक लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई जिसमें से कई मजदूर घायल हो गए, तीन मजदूरों को गंभीर चोटें आई है,एक को मामूली चोट आई है, सभी को नजदीकी नीरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान छोटू कुमार (28), सुरेन्द्र कुमार (45), निक्कू (24) और मोनू (25) के रूप में हुई है। सभी मजदूर बिहार के समस्तीपुर जिले के निवासी हैं और निर्माण कार्य में लगे हुए थे।

तकनीकी खराबी से हादसे की आशंका

एसीपी महानगर अंकित कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन भवन में कार्य के दौरान लिफ्ट टूटकर नीचे गिरने से चार मजदूर घायल हुए हैं। सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तकनीकी खराबी प्रतीत हो रही है। पुलिस निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों और लिफ्ट संचालन व्यवस्था की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें