स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
फर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुदिल्ली एयरपोर्ट पर 6.5 Kg सोना जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार; 9 करोड़ का गोल्ड दुबई से कैसे ला रहे थे?जनगणना-2027 की तैयारियां समय से कराएं पूर्ण: एसपी गोयलदिल्ली के शहरी निकायों के लिए 1850 करोड़ की दूसरी किस्त जारी, जानें कहां खर्च होगी रकम?जर्जर सड़क बनी हादसों का सबब, गहरे गड्ढों से दहशतमुख्मयंत्री रेखा गुप्ता ने सरकारी योजनाओं का संदेश देने वाली ‘रैप्ड मेट्रो ट्रेन’ को दिखाई हरी झड़ीदिल्ली में महिला सुरक्षा में बड़ी पहल: सड़कों पर उतरेंगी महिला पुलिसकर्मी, थमेगी अपराधों की रफ्तारअचानक हुआ फ्रिज के कंप्रेसर में धमाका, परिवार बचा पर पालतू कुत्ते की मौतफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुदिल्ली एयरपोर्ट पर 6.5 Kg सोना जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार; 9 करोड़ का गोल्ड दुबई से कैसे ला रहे थे?जनगणना-2027 की तैयारियां समय से कराएं पूर्ण: एसपी गोयलदिल्ली के शहरी निकायों के लिए 1850 करोड़ की दूसरी किस्त जारी, जानें कहां खर्च होगी रकम?जर्जर सड़क बनी हादसों का सबब, गहरे गड्ढों से दहशतमुख्मयंत्री रेखा गुप्ता ने सरकारी योजनाओं का संदेश देने वाली ‘रैप्ड मेट्रो ट्रेन’ को दिखाई हरी झड़ीदिल्ली में महिला सुरक्षा में बड़ी पहल: सड़कों पर उतरेंगी महिला पुलिसकर्मी, थमेगी अपराधों की रफ्तारअचानक हुआ फ्रिज के कंप्रेसर में धमाका, परिवार बचा पर पालतू कुत्ते की मौत

केचुआ बाजार के पास कार और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल

केचुआ बाजार के पास कार और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल

दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, पुलिस ने कब्जे में लेकर शुरू की जांच

पायनियर संवाददाता
बीसलपुर-पीलीभीत।

बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर स्थित केचुआ बाजार के पास गुरुवार को कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि ई-रिक्शा में सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक पहाड़गंज गांव से सवारियां छोड़कर मानपुर तिराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान केचुआ बाजार के पास सामने से आ रही कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और ई-रिक्शा में बैठी सवारियां घायल हो गई।

हादसे में शाहिदा (30 वर्ष) पत्नी सुवि खान निवासी ग्राम जगत थाना बेहटी, चंदा (70 वर्ष) पत्नी रईस निवासी ग्राम जगत थाना बेहटी, अरीबा (20 वर्ष) पुत्री हसन अली निवासी पहाड़गंज, मोनिस अली (15 वर्ष) पुत्र छोटे निवासी पहाड़गंज तथा नसीमा (35 वर्ष) पत्नी रिजवान निवासी पहाड़गंज घायल हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। वहीं सूचना पर ईटगांव चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और ई-रिक्शा को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ देर तक मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया,जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु कराया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें