स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गुरुग्राम की दुनिया के प्रमुख ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में पहचान: राव नरबीर सिंहसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितगुरुग्राम की दुनिया के प्रमुख ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में पहचान: राव नरबीर सिंहसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

लखनऊ: लोकबंधु अस्पताल परिसर के वन स्टॉप सेंटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सभी सुरक्षित; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लखनऊ: लोकबंधु अस्पताल परिसर के वन स्टॉप सेंटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सभी सुरक्षित; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल परिसर में बने वन स्टॉप सेंटर में शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय शेल्टर होम में एक महिला, दो लड़कियां और चार कर्मचारी मौजूद थे। अस्पताल स्टाफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही अस्पताल कर्मचारियों ने आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया था।

सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में बिजली की ट्रिपिंग की शिकायत पहले ही बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन आरोप है कि शिकायत के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने फोन तक नहीं उठाया। वहीं, दमकल विभाग के मौके पर पहुंचने में करीब एक घंटे की देरी हुई। दूसरी ओर, सूचना मिलते ही पुलिस कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गई।

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) ने घटना की जानकारी सार्वजनिक होने से रोकने का प्रयास किया। साथ ही अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों पर परिसर के विभिन्न हिस्सों की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर लापरवाही के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें