स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातसिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकात

निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय, गर्रा नदी सेतु एवं लोहारों वाला चौराहा का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण

निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय, गर्रा नदी सेतु एवं लोहारों वाला चौराहा का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

पायनियर संवाददाता। शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय, गर्रा नदी पर निर्मित सेतु तथा लोहारों वाला चौराहा आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि 20 अगस्त तक प्रथम तल (फर्स्ट फ्लोर) का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन का निर्माण गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा कराया जाए, जिससे नगर निगम एवं शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालयों का संचालन समय पर प्रारंभ किया जा सके।

इसके उपरांत वित्त मंत्री ने ग्राम ककरा कांकर कुंड क्षेत्र, अजीजगंज के निकट गर्रा नदी पर निर्मित सेतु का निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि ₹424.55 लाख की स्वीकृत लागत से सेतु को 80 सेंटीमीटर ऊँचा उठाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सेतु के दोनों ओर पहुँच मार्ग पर जीएसबी एवं डब्ल्यूएमएम स्तर तक का कार्य पूर्ण कर आवागमन प्रारंभ करा दिया गया है। वित्त मंत्री ने निर्देश दिए कि मौसम अनुकूल होते ही बिटुमिनस कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे परियोजना का शेष कार्य भी समयबद्ध रूप से पूरा हो सके।

इसके बाद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने लोहारों वाला चौराहा पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने चौराहे पर स्थित विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर को शीघ्र स्थानांतरित (शिफ्ट) कराने के निर्देश दिए, ताकि यातायात सुगम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि शेष निर्माण कार्य भी जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए, जिससे आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने लोहारों वाला चौराहा के निकट पुरानी रेलवे लाइन वाले मार्ग को रोलर चलवाकर समतल कराने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग समतल होने से स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के ओएसडी एस.के. सिंह, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा कार्यदायी संस्था के अभियंता उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें