स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

मुख्यमंत्री को अपने पास पाकर गदगद हो उठा मन, चहक उठे चेहरे

मुख्यमंत्री को अपने पास पाकर गदगद हो उठा मन, चहक उठे चेहरे

गोरखपुर।सूर्य की सुनहरी किरणें धरती पर अपनी आभा फैलाती नजर आईं। इस दौरान न तो कोई सुरक्षा की वंदिश दिखी और न ही कोई तामझाम। अचानक प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आने की आहट मिली। वहां उपस्थित जनसमूह के मन में खूशी की हिलोरें मन को मुग्ध कर दिया। मन गदगद हो उठा। मुख्यमंत्री को अपने पास पाकर चेहरे चमक उठे।प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर में पूजा- पाठ से निवृत्त होकर दूर-दराज से आए आम लोगों की तरफ से मुखातिब हुए। हाथ जोड़कर सबका अभिवादन स्वीकार किया।

बिहार के जिला बेतिया ग्राम सभा मसरगांव से आए रामनयन बिहार योगी आदित्यनाथ को देखते हुए यह कहते रहे की आज हम और हमारा परिवार धन्य हो गया। मुख्यमंत्री आगे बढ़े। एक परिवार अपने बच्चों के साथ मंदिर घूमने पहुंचा था।मंदिर प्रांगण में अपने बच्चों के साथ विचरण कर ही रहे थे कि मुख्य योगी आदित्यनाथ की नजर उसे परिवार में एक नन्ही बच्ची को अपनी तरफ खतीब होकर मुस्कुराते हुए देखे। इस दौरान का सभी के आंखों के रास्ते दिल में उतर गई। उनके साथ चल रहे मोनू सिंह को इशारा किया कि उसे बच्ची को लो। जब बच्ची वहां पहुंची तो योगी ने उसे दुलारते पुचकारते हुए टॉफी पकड़ाई और गोद में उठा लिये। यह दृश्य देख सभी का गदगद हो उठा। उक्त परिवार जनों से उनका कुशल क्षेम पूछते नजर आए।

मुख्यमंत्री ने सुनी फरियाद, न्याय को दिए भरोसा

घड़ी की सुई 7:45 पहुंची।योगी आदित्यनाथ अपने आवास की तरफ चलें गए।8:00 बजे से ही दूर दराज अन्य जिलों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याओं को अवगत कराना चाह रहे थे। जिसको देखकर वहां व्यवस्था संभाल रहे लोगों ने बारी-बारी से सबको कार्यालय में बैठाते हुए देखे गए।गैर जनपद से आए कार्यालय में बैठे लोगों ने आपस में यह बातें करते देखे गए की इतनी आसानी से सांसद विधायक से मिलने का अवसर नहीं प्राप्त होता है। जितनी आसानी से हम लोग मुख्यमंत्री जी के कार्यालय में मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री का दर्शन पाकर भावविभोर हो गई जनता

घड़ी की सुई 9:00 बजने को आतुर हूई, तो वहीं आम जनता भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दर्शन को भाव विभोर हो गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल होती है और देखा जा रहा है कि मुख्यमंत्री बिना सुरक्षा चक्रव्यूह और लाव लश्कर के कार्यालय के तरफ चले आ रहे हैं।कार्यालय में बैठते हैं आम जनता से बारी-बारी से मिलना शुरू करते हैं। किसी से उनका हाल-चाल तो किसी से उनकी समस्या पूछ कर निराकरण करने का आश्वासन देकर मुस्कुरा कर विदा भी करते हैं।महराजगंज जनपद से आए दिनानाथ ने अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की।मुख्यमंत्री ने बिना किसी रुकावट के उन्हें सुना और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस मुलाकात में दिनानाथ ने कहा कि पहले उन्हें यह सोचकर चिंता थी कि मुख्यमंत्री से मिलना आसान नहीं होगा, लेकिन योगी जी की सहजता और सुलभता ने उनके मन में मौजूद व्याकुलता को समाप्त कर दिया। मुख्यमंत्री ने उनकी बात को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि उनकी फरियाद का समाधान होगा। यह एक उदाहरण है कि किस प्रकार मुख्यमंत्री आम जनता की समस्याओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते रहते हैं।

बिना सुरक्षा व्यवस्था को फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री

इसी क्रम में देवरिया से गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलना एक सरल प्रक्रिया है। बड़े सूबे के मुख्यमंत्री होने के बावजूद, वह बिना किसी ताम-झाम के आम लोगों से मिलते हैं। सुरेश ने बताया कि योगी जी का पुराने अंदाज में लोगों से मिलना और उनकी समस्याओं को सुनना इस बात का परिचायक है कि वह कैसे अपने पद की गरिमा को रखते हुए भी आम जन से संपर्क साधते हैं।योगी आदित्यनाथ का यह प्रयास उन्हें जनता के बीच एक विशेष स्थान दिला रहा है। लोग अब बिना किसी डर के अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री की यह शैली उन्हें आम जनप्रतिनिधियों की तरह प्रतीत होती है जिससे लोग अधिक सहज महसूस करते हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें