स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनआईआईटी दिल्ली ने बनाया देश का पहला स्वदेशी माइक्रो जीपीयूयूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनआईआईटी दिल्ली ने बनाया देश का पहला स्वदेशी माइक्रो जीपीयू

किसानों का विरोध खत्म, अब सीधी बनेगी एनएचएआई की सड़क

किसानों का विरोध खत्म, अब सीधी बनेगी एनएचएआई की सड़क
-एक साल से सड़क का नक्शा बदलने की मांग कर रहे थे ग्रामीण, एसडीएम के निर्देश पर एनएचएआई बदलेगा डिजाइन
शामली। थानाभवन क्षेत्र में मंटी हसनपुर रजवाहे के पास एनएचएआई की सड़क को मोड़कर बनाए जाने के विरोध में किसानों और ग्रामीणों का करीब एक साल से चला आ रहा आंदोलन बुधवार को समाप्त हो गया। ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने एनएचएआई अधिकारियों और निर्माण ठेकेदार को सड़क का नक्शा बदलकर उसे सीधा बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद किसानों ने अपना विरोध समाप्त करने की घोषणा की।
ग्रामीणों का कहना था कि सड़क को अनावश्यक रूप से मोड़कर बनाए जाने से आवागमन में परेशानी होगी। इसी मांग को लेकर करीब छह महीने पहले भी किसानों ने मौके पर धरना दिया था। विरोध के बाद सड़क का निर्माण कार्य रोक दिया गया था। बुधवार को प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों की मौजूदगी में समस्या का समाधान होने के बाद ग्रामीणों ने संतोष जताया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रवक्ता विदेश मलिक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम सदर शामली सचिन राजपूत को सड़क निर्माण से जुड़ी अपनी समस्या बताई। उन्होंने कहा कि सड़क को मोड़कर बनाने के बजाय पहले की तरह सीधा निर्माण किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो। इसी दौरान रालोद विधायक थानाभवन अशरफ अली भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से पूरी जानकारी ली और एनएचएआई अधिकारियों से सड़क निर्माण की स्थिति के बारे में जानकारी की। विधायक ने ग्रामीणों की मांग अधिकारियों के सामने रखते हुए नियमानुसार समाधान कराने को कहा। ग्रामीणों की बात सुनने के बाद एसडीएम सचिन राजपूत ने मौके पर मौजूद एनएचएआई अधिकारियों और निर्माण ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने सड़क को मोड़कर बनाने के बजाय सीधा निर्माण कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों की ओर से समाधान का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने अपना विरोध समाप्त कर दिया। अब एनएचएआई सड़क का नक्शा बदलकर निर्माण कार्य सीधा कराएगा। करीब एक साल से चल रहे विरोध के समाप्त होने पर ग्रामीणों ने प्रशासन के फैसले पर संतोष जताया।
मौके पर एनएचएआई बागपत के आदित्य राज, पृथ्वी चौहान, संजय सिंह, रेजिडेंट इंजीनियर राजेश वर्मा और साइट इंजीनियर सोनू कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। किसान यूनियन के उपाध्यक्ष नरेश मास्टर, जिला प्रवक्ता विदेश मलिक, नरेश सैनी, रोहित सैनी, मास्टर प्रदीप, राजेश सैनी मंटी हसनपुर, मास्टर संजय, नितिन, लोकेन्द्र खेड़ागदाई, राजकुमार मुखिया, विश्वप्रताप, नीरज और उदयवीर यारपुर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें