स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र स्थित आउटर रिंग रोड पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ागांव निवासी 56 वर्षीय बोधी पुत्र स्वर्गीय रामस्वरूप खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

मंगलवार को वह थाना मलिहाबाद क्षेत्र के साहिलामऊ गांव में रिश्तेदारी में आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार सुबह वह साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ता भटक जाने के कारण वह आउटर रिंग रोड पर पहुंच गए। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पारा पुलिस ने उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। किसान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि बोधी की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनके दो बेटे, कपिल और राम मिलन हैं। परिवार की आजीविका का मुख्य साधन खेती-किसानी ही था। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में भी शोक का माहौल है। पारा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें