स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

सावन शिवरात्रि पर हर-हर महादेव से गूंजा फरीदाबाद

सावन शिवरात्रि पर हर-हर महादेव से गूंजा फरीदाबाद

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद सावन शिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को फरीदाबाद के शिव मंदिर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। हरिद्वार सहित विभिन्न तीर्थस्थलों से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़िए सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने लगे और विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को गंगाजल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिरों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का सिलसिला देर रात तक जारी रहने की उम्मीद है।
कई दिनों की पैदल कांवड़ यात्रा पूरी कर लौटे कांवड़ियों के स्वागत के लिए उनके परिजन भी मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचे। कांवड़ियों के पहुंचने से पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:
कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्रमुख मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों और वालंटियरों को भी लगाया गया। मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं कीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें