स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

एसआईआर पर चुनाव आयुक्तों में असहमति वोट चोरी का सबूत: पंकज डावर

एसआईआर पर चुनाव आयुक्तों में असहमति वोट चोरी का सबूत: पंकज डावर
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर।

  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने जो कहा, वह अब देश के सामने आया गया है
  • वोट चोरी कर बीजेपी ने बनाई सरकार


गुरुग्राम। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने चुनाव आयोग में एसआईआर को लेकर आयुक्तों के बीच सामने आई असहमति को लेकर बीजेपी पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि आयोग के अंदर का यह मतभेद सीधे-सीधे वोट चोरी की ओर इशारा करता है।
पंकज डावर ने कहा कि नए वोटरों को जोडऩे और वोटर लिस्ट से नाम हटाने जैसे बेहद संवेदनशील मुद्दों पर चुनाव आयोग के आयुक्तों को ही अंधेरे में रखा गया। यह जानकारी जब सामने आई तो यह आयोग के अंदर गंभीर विवाद का विषय बन गई। यदि एक संवैधानिक संस्था के अंदर ही पारदर्शिता नहीं होगी तो आम जनता चुनावी निष्पक्षता पर कैसे भरोसा करेगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भाजपा हमेशा दूसरों को हराने के बड़े-बड़े दावे करती है, वही आज एसआईआर के मुद्दे पर अपनी खाल बचाती नजर आ रही है। बंगाल चुनाव पर भाजपा यह कहकर अपना बचाव कर रही है कि जहां वोट कटे हैं, वहां टीएमसी जीती है। भाजपा का यह तर्क उसकी खीझ और बौखलाहट को साफ दिखाता है। जब भाजपा के नेता ऐसे बयान देने को मजबूर हो गए हैं, तो यह साबित होता है कि दाल में कुछ काला जरूर है।


पंकज डावर ने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी का जो मुद्दा देश के सामने उठाया था, भाजपा तब से लगातार उस मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। भाजपा कभी नए मुद्दे लाकर, कभी बयानबाजी करके असली सवाल को टालने में लगी है। लेकिन अब चुनाव आयोग के भीतर से ही जो असहमति की बात सामने आ रही है, उसने राहुल गांधी के आरोपों पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट लोकतंत्र की आत्मा है। उसमें से वोटरों का नाम काटना या गलत तरीके से नाम जोडऩा सीधे तौर पर मतदाता के अधिकार को छीनना है। यह वोट चोरी नहीं तो और क्या है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें