स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

मनरेगा के तहत रोजगार की गारंटी 100 से बढ़ाकर 125 दिन: डा. वीरेंद्र सिंह चौहान

मनरेगा के तहत रोजगार की गारंटी 100 से बढ़ाकर 125 दिन: डा. वीरेंद्र सिंह चौहान

गुरुग्राम। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी हॉल में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम-2025 के तहत जिला पंच सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों को अधिनियम के प्रावधानों, ग्रामीण विकास योजनाओं तथा पंचायतों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद/डीआरडीए सुमित कुमार भी मौजूद रहे।
डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने उपस्थित पंचों, सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधि जनभागीदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि गांव आत्मनिर्भर बनने के साथ विकास की मुख्यधारा से मजबूती से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मार्ग गांवों से होकर गुजरता है और सशक्त पंचायतें ग्रामीण विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम-2025 को ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के साथ-साथ स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण और योजनाओं में पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत रोजगार की गारंटी को 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है तथा मजदूरी भुगतान साप्ताहिक अथवा अधिकतम 15 दिनों के भीतर करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों को नई योजनाओं एवं अधिनियम के प्रावधानों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पंचायतों की सक्रिय भागीदारी, पारदर्शिता और जनसहयोग के माध्यम से ग्रामीण विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से गांवों के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने तथा पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें