स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

किशोरियों के एचपीवी टीकाकरण पर जोर, बालिकाओं को प्राथमिकता

किशोरियों के एचपीवी टीकाकरण पर जोर, बालिकाओं को प्राथमिकता

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से सोमवार को मलिहाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा सरकारी और निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। इस दौरान किशोरियों के स्वास्थ्य और उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मलिहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सीएचसी क्षेत्र में अब तक करीब 16 प्रतिशत किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण हो चुका है।

उन्होंने बताया कि 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जा रहा है। एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यालयों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की अपील की। बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान की भी जानकारी दी गई। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत एक से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जा रही है।

इससे पेट के कीड़ों से होने वाली समस्याओं से बचाव में मदद मिलती है और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होता है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने शिक्षा, स्वास्थ्य तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के माध्यम से अभिभावकों और किशोरियों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र बालिकाएं इसका लाभ उठा सकें। बैठक में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार, डॉ. राजेंद्र कुमार, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मलिहाबाद की प्रधानाचार्य रजिया खातून, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मलहा की प्रधानाचार्य सुधा बाजपेयी, सुपरवाइजर ऊषा उपाध्याय समेत क्षेत्र के सरकारी व निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें