स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातसिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकात

इकाना स्टेडियम में 3 सितंबर को एलिमिनेटर की जंग, नोएडा सुपर किंग्स से भिड़ेगी काशी रुद्रास

इकाना स्टेडियम में 3 सितंबर को एलिमिनेटर की जंग, नोएडा सुपर किंग्स से भिड़ेगी काशी रुद्रास
  • तीसरी बार खिताब जीतने के लिए काशी को हर हाल में दर्ज करनी होगी जीत, कप्तान करन शर्मा पर रहेंगी नजरें

लखनऊ,पायनियर । कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में बारिश के कारण मुकाबला नहीं हो पाने के बाद अब एलिमिनेटर की जंग एक बार फिर इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगी।  3 सितंबर को शाम 7:30 बजे से काशी रुद्रास यूपी टी20 लीग सीजन-4 के प्लेआॅफ में अपने खिताब की रक्षा के लिए निर्णायक मुकाबले में उतरेगी। उसका सामना नोएडा सुपर किंग्स से होगा। लीग चरण में पांच जीत और 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही काशी रुद्रास को लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की उम्मीदें कायम रखने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।

काशी का लीग अभियान उतार-चढ़ाव भरा रहा। शुरूआती चार मैचों में तीन जीत दर्ज करने के बाद टीम को लगातार चार हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, आखिरी दौर में शानदार वापसी करते हुए उसने अंक तालिका में शीर्ष पर रही मेरठ मेवरिक्स को हराकर लीग चरण का समापन किया।टीम की बल्लेबाजी की अगुआई कप्तान करन शर्मा कर रहे हैं। वह 355 रन के साथ आॅरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं। करण ने नोएडा सुपर किंग्स के खिलाफ 51 गेंदों पर 102 रन और गोरखपुर लायंस के खिलाफ नाबाद 92 रन की तूफानी पारियां खेली हैं। अभिषेक गोस्वामी ने 241 और साहब युवराज सिंह ने 217 रन का योगदान दिया है।

गेंदबाजी में अतल बिहारी राय 14 विकेट के साथ टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं। विजय यादव ने 13 जबकि युवा बाएं हाथ के स्पिनर कार्तिक यादव ने 10 विकेट चटकाए हैं।कप्तान करण शर्मा ने कहा कि टीम मुश्किल दौर से गुजर चुकी है और अब पीछे मुड़कर देखने का कोई मौका नहीं है। उन्होंने कहा कि टीम ने जिस तरह मुश्किल परिस्थितियों से वापसी की, वह उसके जज्बे और मानसिक मजबूती को दशार्ता है। अब अगले मुकाबले में सभी खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। मुख्य कोच ध्रुव सिंह ने कहा कि लीग चरण की कठिन परिस्थितियों ने टीम को नॉकआउट मुकाबलों के दबाव के लिए तैयार किया है। उनके मुताबिक टीम के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं। अब लक्ष्य नोएडा सुपर किंग्स को हराकर खिताब की रक्षा की दिशा में एक और कदम बढ़ाना है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें