स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

कोरोना काल में योद्धा बता सफाई कर्मियों को पहनाते थे मालाएं, अब हक देने में आनाकानी: पंकज डावर

कोरोना काल में योद्धा बता सफाई कर्मियों को पहनाते थे मालाएं, अब हक देने में आनाकानी: पंकज डावर

गुरुग्राम। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने ऐलान किया कि जब तक सरकार सफाई कर्मचारियों को उनके हक नहीं दे देती, उनकी मांगें पूरी नहीं कर देती तब तक कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उनकी लड़ाई में साथ खड़ा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि तुरंत प्रभाव से सफाई कर्मचारियों की मांग मानकर राहत दे, ताकि गंदगी से सड़ रहे शहर की सफाई हो सके।
पंकज डावर मंगलवार को नगर पालिका में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने उनकी मांगों को विस्तार से सुना और उन पर चर्चा की। इस दौरान कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि जो सफाई कर्मचारी हमें सफाई की सौगात देते हैं, उन्हें सरकार उनके हक क्यों नहीं दे रही। जिन सफाई कर्मचारियों को कोरोना काल में कोरोना योद्धा बताकर भाजपा के नेता मालाएं पहनाकर स्वागत करते थे, आज उन कर्मचारियों से मिलने से भी परहेज कर रहे हैं। सरकार उनके हक देने में आनाकानी कर रही है। पंकज डावर ने भाजपा को बहुत झूठी पार्टी की संज्ञा देते हुए कहा कि इस सरकार में देर भी है और अंधेर भी है। सरकार ना तो कर्मचारियों को उनके हक देकर उनसे काम ले पा रही है और ना ही शहर का सुधार कर पा रही है। यह सरकार की उदासीनता ही है कि आज शहर गंदगी से सड़ रहा है। सफाई कर्मचारी सरकार से कोई जमीन-जायदाद नहीं मांग रहे, अपना हक मांग रहे हैं। उनका हक देने में भी सरकार आनाकानी कर रही है। बातचीत में किए गए वायदों से मुकर रही है। इस दौरान कांग्रेस नेता सूबे सिंह यादव, हरकेश प्रधान, विकास हुड्डा, राजीव यादव, जिला अध्यक्ष अनुसूचित विभाग राजकुमार, लोकेश कौशिक, मास्टर महेंद्र सेन, मनोज आहुजा, बालकिशन यादव, कार्तिक गहलोत, हरेंद्र सिंह, अमन प्रजापति रमाकांत शर्मा, संजय भाटिया, मुकेश सिंगला, जगदीश यादव, ओमप्रकाश खरेरा समेत कई नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें