स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

स्टाफ की कमी से घुसकर गांव में 15 घंटे गुल रही बिजली

स्टाफ की कमी से घुसकर गांव में 15 घंटे गुल रही बिजली

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। भीषण गर्मी के बीच गोसाईगंज क्षेत्र के घुसकर गांव में गुरुवार की रात करीब दो बजे से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। शुक्रवार शाम तक भी बिजली बहाल न होने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घरों में पानी की दिक्कत, बच्चों की पढ़ाई और जरूरी सामानों के खराब होने से लोग परेशान हैं। जानकारी के अनुसार 33 केवी लाइन में आए फॉल्ट के कारण अमेठी विद्युत उपकेंद्र का पूरा स्टाफ मरम्मत कार्य में जुटा था। इसी वजह से घुसकर गांव की लाइन दुरुस्त करने के लिए पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध नहीं हो सके।

इस संबंध में अमेठी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अंकित सिंह ने बताया, 33 केवी लाइन का फॉल्ट बड़ा था। उसी को ठीक करने के लिए सभी कर्मचारियों को लगाया गया था। 33 केवी लाइन का काम पूरा हो चुका था और स्टाफ भी उपलब्ध हो गया था।लेकिन नगर पंचायत अमेठी के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान अध्यक्ष शहनाज़ बानो के प्रतिनिधि मो वहीद द्वारा नगर पंचायत में मौजूद सरकारी हैड्रोलिक लिफ्ट वाली क्रेन गाड़ी नही भेजी गई। जिसके चलते समय पर  विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं कि जा सकी।

हालांकि बाद में अधिशाषी अधिकारी द्वारा निर्देश दिए जाने के बाद गाड़ी भेजी जा रही है जल्द ही कार्य पूर्ण कर विद्युत आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। वहीं लगातार 15 घंटे से अधिक समय से बिजली गुल होने के कारण ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी में रात भर बच्चे और बुजुर्ग सो नहीं पाए। मोबाइल चार्ज न होने और इन्वर्टर जवाब दे जाने से परेशानी और बढ़ गई है।

 

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें