स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

टैक्सी स्टैंड में शराब की दुकान होने के कारण चालक व यात्री परेशान

टैक्सी स्टैंड में शराब की दुकान होने के कारण चालक व यात्री परेशान
  • यूकेडी का टैक्सी चालकों के साथ हुआ जनसंवाद।

पायनियर समाचार सेवा। बागेश्वर। पहाड़ के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने ‘मुद्दे की बात, जनसंवाद’ कार्यक्रम के तहत कांडा टैक्सी स्टैंड में जनसंवाद किया गया। यूकेडी प्रदेश कोषाध्यक्ष वरुण चंदोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टैक्सी चालकों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। टैक्सी चालकों और स्थानीय लोगों ने बताया की टैक्सी स्टैंड में उचित व्यवस्था नहीं है। सड़क पर ही टैक्सियों का संचालन होने से चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्टैंड में शौचालय बना है लेकिन उसे पालिका द्वारा बंद किया गया है। टैक्सी चालकों ने कहा कि उनके स्टैंड में शराब की दुकान है जिस वजह से वहां अराजकता भी काफी फैली रहती है उन्होंने उसे बंद करने की मांग की साथ ही टैक्सी चालकों और सवारी के लिए बैठने की उचित व्यवस्था तक वाहन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने एक टैक्सी स्टैंड बनाने और उसके ऊपर छत की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही वहा पानी की भी सुविधा भी होने पर नाराजी जताई। यूकेडी कार्यकतार्ओं ने टैक्सी चालकों और स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें