स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परहोमकुंड में बड़ी पूजा के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाईनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परहोमकुंड में बड़ी पूजा के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई

डॉक्टर्स क्रिकेट लीग-2 का एल्डिको ट्रिनिटी में ट्रॉफी और जर्सी अनावरण के साथ हुआ ग्रुप ड्रॉ

डॉक्टर्स क्रिकेट लीग-2 का एल्डिको ट्रिनिटी में ट्रॉफी और जर्सी अनावरण के साथ हुआ ग्रुप ड्रॉ
लखनऊ ( पायनियर खेल संवाददाता) । राजधानी के चिकित्सा समुदाय में क्रिकेट के प्रति बढ़ते उत्साह को नया आयाम देते हुए अग्रणी स्पोर्ट्स एवं इवेंट मैनेजमेंट संस्था रेवेन रोस (Raven Rows) ने डॉक्टर्स क्रिकेट लीग (डीसीएल) – सीजन 2 का आधिकारिक शुभारंभ कर दिया। रविवार को एल्डिको ट्रिनिटी, लखनऊ में आयोजित लीग की भव्य कैप्टन्स मीट में विभिन्न अस्पतालों की टीमों के कप्तानों, चिकित्सकों, आयोजकों, प्रायोजकों एवं चिकित्सा जगत की प्रमुख हस्तियों ने सहभागिता की।
कैप्टन्स मीट के दौरान  लीग के ग्रुप और मैच ड्रॉ को अंतिम रूप दिया गया, जिसके साथ ही लीग की आधिकारिक रूपरेखा भी सामने आ गई।  डॉक्टर्स क्रिकेट लीग-सीजन 2 का आयोजन 11 से 14 जून 2026 तक लखनऊ के सेज क्रिकेट ग्राउंड में किया जाएगा, जहां शहर के प्रमुख अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों की टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। लीग का उद्घाटन मुकाबला 11 जून को डिवाइन हॉस्पिटल और एसजीपीजीआई के बीच खेला जाएगा, जिससे प्रतियोगिता का रोमांचक आगाज होगा।
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक क्षण लीग की ट्रॉफी और सभी टीमों की आधिकारिक जर्सियों का अनावरण रहा। इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियों और अतिथियों में लीग को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि लीग का उद्देश्य चिकित्सकों के बीच फिटनेस, टीम भावना, खेल भावना और आपसी समन्वय को बढ़ावा देना तथा चिकित्सा समुदाय के बीच सहयोग को मजबूत करना है, ताकि व्यस्त पेशेवर जीवन के बीच भी स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन मिल सके।
लीग के लिए टीमों को चार समूहों में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए में एसजीपीजीआई, डिवाइन, केजीएमयू और एसयूबीएच को स्थान मिला है। ग्रुप-बी में मैक्स हॉस्पिटल, वेलसन वॉरियर्स, हेल्थ सिटी और मीडिया टीम शामिल हैं। ग्रुप-सी में टेंडर पाम, हिम्स, एसकेडी और शेखर की टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी, जबकि ग्रुप-डी में वेलसन हॉस्पिटल, सन आई हॉस्पिटल, सानियर और मेदांता की टीमें आमने-सामने होंगी।
डॉक्टर्स क्रिकेट लीग-सीजन 2 को कई प्रतिष्ठित संस्थानों और ब्रांड्स का सहयोग प्राप्त है। लीग का टाइटल स्पॉन्सर एल्डिको है, जबकि फ्लोरेट टाउन (एफबी ग्रुप) पावर्ड बाय पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। वहीं वीसिक्स फिनग्रो एलएलपी और बीएमडब्ल्यू स्पीड मोटरवागेन को- पावर्ड बाय पार्टनर हैं। इसके अलावा क्लियर वाटर, कैनन, इंस्टैक्स बाय फूजी और शारदा सोलर (निर्माण एंटरप्राइजेज) एसोसिएट स्पॉन्सर के रूप में सहयोग कर रहे हैं।
आयोजकों ने सभी भाग लेने वाले अस्पतालों, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं एवं प्रायोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह लीग खेल, स्वास्थ्य और एकता का एक अनूठा मंच बनेगी। ग्रुप और मैच ड्रॉ की घोषणा के साथ ही सभी टीमों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और अब उनकी निगाहें आगामी मुकाबलों पर टिकी हैं।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें