स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
इंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितमहिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज आज सेडीएम ने बैंकों को दिए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देशमिनिस्ट्रीयल फेडरेशन द्वारा दर्जा राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपाअल्मोड़ा का ऐतिहासिक नंदा देवी का मेला देवभूमि की संस्कृति का ध्वजवाहकइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितमहिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज आज सेडीएम ने बैंकों को दिए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देशमिनिस्ट्रीयल फेडरेशन द्वारा दर्जा राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपाअल्मोड़ा का ऐतिहासिक नंदा देवी का मेला देवभूमि की संस्कृति का ध्वजवाहक

जनपद पुलिस का संवेदनशील अभियान, बुजुर्गों की समस्याएं सुनकर किया संवाद

जनपद पुलिस का संवेदनशील अभियान, बुजुर्गों की समस्याएं सुनकर किया संवाद
  • बुजुर्गों को साइबर ठगी से बचाव के गुर सिखाए, 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी

पायनियर समाचार सेवा। उत्तरकाशी। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम ने क्षेत्र के बुजुर्ग नागरिकों से उनके घरों और आसपास मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं, समस्याओं और सुरक्षा संबंधी चिंताओं की जानकारी ली तथा उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस के महत्वपूर्ण संपर्क नंबर उपलब्ध कराए, ताकि किसी भी आपात स्थिति या आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकें। अधिकारियों ने कहा कि बुजुर्गों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। मुलाकात के दौरान साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रूप से जागरूक भी किया गया। पुलिस ने उन्हें आनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी, पिन, सीवीवी, बैंकिंग विवरण अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी। साथ ही संदिग्ध कॉल, संदेश और अज्ञात लिंक से सतर्क रहने को कहा गया। पुलिस टीम ने साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी की सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश भी दिया। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जनपद पुलिस लगातार वरिष्ठ नागरिकों तक पहुंचकर उनकी सुरक्षा, सहायता और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय प्रयास कर रही है। इस पहल को बुजुर्गों ने भी सराहा और पुलिस के प्रति विश्वास व्यक्त किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें